Lok Sabha Election 2019 के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 36 नाम घोषित किए गए हैं। तीसरी सूची में आंध्र प्रदेश से 23, महाराष्ट्र से छह, ओडिशा से पांच और मेघालय-असम से एक-एक प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पहली सूची में पार्टी ने 184 और दूसरी में सिर्फ एक नामों का ऐलान किया था। इस तरह अब तक कुल 221 नाम साफ हो चुके हैं। नई सूची में गिरिश बापट और संबित पात्रा के भी नाम शामिल हैं।
तीसरी लिस्ट में आंध्र प्रदेश के प्रत्याशीः दूसरी सूची में आंध्र प्रदेश के 23 नाम शामिल हैं। राज्य में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं।
- अरुकु – केवी सत्यनारायण रेड्डी
- श्रीकाकुलम – पेरला सांबामूर्ति
- विजयनगरम – पी संन्यासी राजू
- अनाकापल्ली – डॉ जीवी सत्यनारायण
- काकीनाड़ा – वाईवी राममोहन
- अमलापुरम – एवी मानेपल्ली
- राजामुंदरी – सत्य गोपीनाथ
- नारसापुरम – पी मनिकायलरो
- एलुरु – चिन्नम रामकोटया
- मछलीपटनम – जी रामाजानेयुलु
- विजयवाड़ा – दिलीप कुमार किलारु
- गुंटूर – वैलुरु जयप्रकाश नारायण
- बापटला – डॉ सी किशोर कुमार
- ओंगोल – टी श्रीनिवास
- नांद्याल – डॉ आदिनरायन्लटी
- कुरनूल – डॉ पीवी पार्थसारथी
- अनंतपुर – हेमा देवीनेनी
- हिंदुपुर – पोगला वेंकटा पार्थसारथी
- कडपा – सिंगा रेड्डी रामचंद्र रेड्डी
- नेल्लोर – सुरेश रेड्डी एस
- तिरुपति – बीएस हरि राव
- राजमपेट – पीएम रेड्डी
- चित्तूर – जयराम दुग्गनी
महाराष्ट्र से ये 6 नाम घोषितः 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में बीजेपी 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। तीसरी लिस्ट में यहां के छह नाम शामिल किए गए हैं।
- जलगांव – स्मिता उदय वाघ
- नांदेड़ – प्रताप पाटील चिक्कलीकर
- डिंडौरी – भारती पवार
- पुणे – गिरिश बापट
- बारामती – कंचन राहुल कुल
- सोलापुर – जयसिद्धेश्वर स्वामी
तीसरी लिस्ट में ओडिशा के 5 नामों का ऐलानः 21 लोकसभा सीटों वाले ओडिशा के लिए तीसरी सूची में पांच नाम सामने आए हैं।
- बारगढ़ – सुरेश पुजारी
- संबलपुर – नितेश गंगा देब
- कालाहांडी – बसंत कुमार पांडा
- पुरी – संबित पात्रा
- कोरापुट – जयराम पांगी
शिलॉन्ग (मेघालय) से संबोर शुल्लाई और तेजपुर (असम) से पल्लब लोचन दास को टिकट मिला है।
अब तक आए ये बड़े नामः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (वाराणसी), अमित शाह (गांधीनगर), वीके सिंह (गाजियाबाद), डॉ महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर), स्मृति ईरानी (अमेठी), राजनाथ सिंह (लखनऊ), नितिन गडकरी (लखनऊ), महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रावसाहेब दानवे (जालना), जितेंद्र सिंह (उधमपुर), साक्षी महाराज (उन्नाव), पूनम महाजन (मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल) के नाम पहली सूची में ही आ गए थे।

