Lok Sabha Election 2019: ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता संबित पात्रा अलग ही अंदाज में नजर आए। वे चुनाव प्रचार के दौरान एक रोमांटिक गाना गाते नजर आए। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वे हिंदी का मशहूर गाना ‘तुम मिले दिल खिले’ तेलुगु में गा रहे हैं। संबित ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है।
ये लिखा पोस्ट मेंः ट्विटर पर अपनी पोस्ट में संबित ने लिखा, ‘पुरी में एक बड़ी आबादी तेलुगु लोगों की भी है। चुनावी कैंपेनिंग के दौरान मैंने जनता की डिमांड पर तेलुगु में एक गाना गाया। क्या आपको यकीन नहीं? जरूर देखिए ये वीडियो! मेरे प्यारे तेलुगु दोस्तों को ढेर सारा प्यार।’ बता दें कि संबित पात्रा ओडिशा की पुरी सीट से बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं।
Puri has a sizeable Telugu Population as well. While Campaigning amidst them sang a famous Telugu number on demand. The frenzy in the crowd was palpable, don’t believe ? A must watch! Lots of love to my adorable Telugu friends. @BJP4Odisha #IndiaBoleModiDobara #SambitPatra4Puri pic.twitter.com/ULI8xJdnhU
— Sambit Patra (Modi Ka Parivar) (@sambitswaraj) April 19, 2019
National Hindi News, 20 April 2019 LIVE Updates: दिनभर की अहम खबरों के लिए क्लिक करें
गौरतलब है कि पुरी सीट से जब से बीजेपी द्वारा संबित पात्रा को उम्मीदवार बनाया गया है तब से वे चुनावी गलियारों में चर्चा में हैं। संबित पात्रा सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पुरी सीट से संबित पात्रा के सामने बीजेडी (बीजू जनता दल) की पिनाकी मिश्रा हैं। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से सत्य प्रकाश नायक को चुनावी मैदान में उतारा है।
बता दें चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच अपनी जगह बनाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। कभी उन्हें गरीब लोगों को खाना खिलाते हुए देखा जाता है तो कभी लोगों से कड़ी धूप में वोट मांगते हुए देखा जाता है। गौरतलब है कि 23 मई को लोकसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

