कर्नाटक की 224 में से 222 विधान सभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है। दो सीटों आरआर नगर और जयानगर सीटों पर चुनाव टल गया है। यहां बाद में मतदान होगा। राज्य में सत्ता की चाबी जनता ने इस बार किसे सौंपी है, यह तो पुख्ता तौर पर 15 मई को ही पता चल पाएगा, जब चुनावी नतीजे आएंगे लेकिन उससे पहले तमाम समाचार चैनलों ने सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर किये एग्जिट पोल्स के नतीजे जारी किये हैं। पोल ऑफ एक्जिट पोल्स के अनुसार 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी को 98 सीटें मिलेंगी जबकि कांग्रेस को 88 सीटों पर जीत मिल सकती है। बहुमत के लिए 113 सीटें जीतना जरूरी है। पोल ऑफ एक्जिट पोल्स के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) 33 सीटें मिलेंगी और अगर त्रिशंकु विधानसभा हुई तो सरकार बनाने में उनका रोल अहम होगा। वोटों की गिनती मंगलवार 15 मई को होगी।
अगर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल सर्वे की बात करें तो उसके मुताबिक कर्नाटक में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने के आसार हैं। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 106 से 118 सीटें मिलने के आसार हैं, जबकि बीजेपी को 79 से 92 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। जेडीएस को नंबर तीन पर रखा गया है। जेडीएस को 22 से 30 सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं।
एबीपी न्यूज-सी वोटर एक्जिट पोल में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की भविष्यवाणी की गई है। इसके मुताबिक बीजेपी को 97-109 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 87-99 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस और उसके सहयोगियों को 21-30 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। सर्वे के मुताबिक अन्य के खाते में 1-8 सीटें जा सकती हैं।
एनडीटीवी के पोल ऑफ एक्जिट पोल के मुताबिक किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के आसार हैं। पोल ऑफ एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है। वैसे बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी हो सकती है। पोल ऑफ एक्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 100 जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस और उसके सहयोगियों के खाते में 33 आ सकती हैं। यह सात एक्जिट पोल का औसत है।
पिछले चार सालों में कई राज्य हार चुकी कांग्रेस के लिए कर्नाटक का किला बचाना बहुत जरूरी होगा, जबकि भाजपा 2019 से पहले कर्नाटक जीतकर लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मजबूत दावेदारी के साथ उतरने की फिराक में है। मतदान से पहले यहां अगर ओपिनियन पोल की बात करें तो इस बार किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता नजर आ रहा है। 13 अप्रैल को जारी किए आजतक ने अपने सर्वे में कांग्रेस को 95 सीटें मिलने की उम्मीद जताई थी। इसी सर्वे में भाजपा को 82 और जेडीएस को 39 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी।
Highlights
पोल ऑफ एक्जिट पोल्स के अनुसार 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी को 98 सीटें मिलेंगी जबकि कांग्रेस को 88 सीटों पर जीत मिल सकती है। बहुमत के लिए 113 सीटें जीतना जरूरी है। पोल ऑफ एक्जिट पोल्स के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) 33 सीटें मिलेंगी और अगर त्रिशंकु विधानसभा हुई तो सरकार बनाने में उनका रोल अहम होगा। वोटों की गिनती मंगलवार 15 मई को होगी।
टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल में बीजेपी को 106 सीटें मिल रही हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 75 सीटें जा सकती हैं। इस एक्जिट पोल के अनुसार जेडीएस 37 सीटें जीत सकती है जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें जाएंगी।
रिपब्लिक टीवी के एक्जिट पोल में BJP को 95-114 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 73-82 सीटें मिल सकती हैं। इस एक्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस 73-82 सीटें जीत सकती है जबकि जेडीएस के खाते में 32-43 सीटें जाने का अनुमान है। 2-3 सीटें अन्य उम्मीदवारों को मिलने का अनुमान जताया गया है।
इंडिया टीवी के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी रहेगी। इंडिया टीवी-वीएमआर एक्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 87 सीटें मिलेंगी जबकि कांग्रेस 97 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। देवगौड़ा की जेडीएस को 35 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।
एनडीटीवी के पोल ऑफ एक्जिट पोल के मुताबिक किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के आसार हैं। पोल ऑफ एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है। वैसे बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी हो सकती है। पोल ऑफ एक्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 100 जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस और उसके सहयोगियों के खाते में 33 आ सकती हैं। यह सात एक्जिट पोल का औसत है।
एबीपी न्यूज-सी वोटर एक्जिट पोल में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की भविष्यवाणी की गई है। इसके मुताबिक बीजेपी को 97-109 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 87-99 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस और उसके सहयोगियों को 21-30 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। सर्वे के मुताबिक अन्य के खाते में 1-8 सीटें जा सकती हैं।
इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल सर्वे में कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं। बीजेपी को 35 फीसदी और जेडीएस को 17 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है।
कर्नाटक विधान सभा की 224 में से 222 सीटों पर आज मतदाताओं ने कुल 70 फीसदी मतदान किए हैं।
बॉम्बे कर्नाटक इलाके की 50 सीटों में बीजेपी को 30, कांग्रेस को 18 और जेडीएस को एक सीट मिलने के आसार हैं।
कर्नाटक के तटीय और पहाड़ी इलाकों में बीजेपी का दबदबा है। 19 सीटों में से बीजेपी को13 और कांग्रेस को 06 सीटें मिलने के आसार हैं। जेडीएस को इस इलाके में एक भी सीट मिलने के आसार नहीं हैं।
पुराने मैसूर में कांग्रेस को 33, बीजेपी को 11 और जेडीएस को 20 सीट मिलने के आसार
बेंगेलुरु सिटी में कांग्रेस-15, बीजेपी-10, जेडीएस-1 सीट पर जीत सकती है।
पूर्व पीएम एच डी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस को तीसरे नंबर पर आने की उम्मीद जताई गई है। सर्वे के मुताबिक जेडीएस को 22 से 30 सीटें मिलने के आसार हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के सर्वे में कांग्रेस को 106 से 118 सीटें मिलती हुई बताई गई हैं, जबकि बीजेपी को नंबर दो पर बताया गया है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 79 से 92 सीट मिल सकती है।

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के सर्वे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे कुल 41 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं।