कर्नाटक की 224 में से 222 विधान सभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है। दो सीटों आरआर नगर और जयानगर सीटों पर चुनाव टल गया है। यहां बाद में मतदान होगा। राज्य में सत्ता की चाबी जनता ने इस बार किसे सौंपी है, यह तो पुख्ता तौर पर 15 मई को ही पता चल पाएगा, जब चुनावी नतीजे आएंगे लेकिन उससे पहले तमाम समाचार चैनलों ने सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर किये एग्जिट पोल्स के नतीजे जारी किये हैं। पोल ऑफ एक्जिट पोल्स के अनुसार 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी को 98 सीटें मिलेंगी जबकि कांग्रेस को 88 सीटों पर जीत मिल सकती है। बहुमत के लिए 113 सीटें जीतना जरूरी है। पोल ऑफ एक्जिट पोल्स के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जनता दल सेक्‍युलर (जेडीएस) 33 सीटें मिलेंगी और अगर त्रिशंकु विधानसभा हुई तो सरकार बनाने में उनका रोल अहम होगा। वोटों की गिनती मंगलवार 15 मई को होगी।

अगर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल सर्वे की बात करें तो उसके मुताबिक कर्नाटक में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने के आसार हैं। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 106 से 118 सीटें मिलने के आसार हैं, जबकि बीजेपी को 79 से 92 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। जेडीएस को नंबर तीन पर रखा गया है। जेडीएस को 22 से 30 सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं।

एबीपी न्‍यूज-सी वोटर एक्जिट पोल में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की भविष्‍यवाणी की गई है। इसके मुताबिक बीजेपी को 97-109 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 87-99 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस और उसके सहयोगियों को 21-30 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। सर्वे के मुताबिक अन्‍य के खाते में 1-8 सीटें जा सकती हैं।

एनडीटीवी के पोल ऑफ एक्जिट पोल के मुताबिक किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के आसार हैं। पोल ऑफ एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है। वैसे बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी हो सकती है। पोल ऑफ एक्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 100 जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस और उसके सहयोगियों के खाते में 33 आ सकती हैं। यह सात एक्जिट पोल का औसत है।

पिछले चार सालों में कई राज्य हार चुकी कांग्रेस के लिए कर्नाटक का किला बचाना बहुत जरूरी होगा, जबकि भाजपा 2019 से पहले कर्नाटक जीतकर लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मजबूत दावेदारी के साथ उतरने की फिराक में है। मतदान से पहले यहां अगर ओपिनियन पोल की बात करें तो इस बार किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता नजर आ रहा है। 13 अप्रैल को जारी किए आजतक ने अपने सर्वे में कांग्रेस को 95 सीटें मिलने की उम्मीद जताई थी। इसी सर्वे में भाजपा को 82 और जेडीएस को 39 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी।

Live Blog

Karnataka Election 2018 Exit Poll LIVE:

20:00 (IST)12 May 2018
पोल ऑफ एग्जिट पोल्स: कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा

पोल ऑफ एक्जिट पोल्स के अनुसार 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी को 98 सीटें मिलेंगी जबकि कांग्रेस को 88 सीटों पर जीत मिल सकती है। बहुमत के लिए 113 सीटें जीतना जरूरी है। पोल ऑफ एक्जिट पोल्स के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जनता दल सेक्‍युलर (जेडीएस) 33 सीटें मिलेंगी और अगर त्रिशंकु विधानसभा हुई तो सरकार बनाने में उनका रोल अहम होगा। वोटों की गिनती मंगलवार 15 मई को होगी।

19:59 (IST)12 May 2018
टुडेज चाणक्‍या एक्जिट पोल में बीजेपी को 106 सीट

टुडेज चाणक्‍या के एक्जिट पोल में बीजेपी को 106 सीटें मिल रही हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 75 सीटें जा सकती हैं। इस एक्जिट पोल के अनुसार जेडीएस 37 सीटें जीत सकती है जबकि अन्‍य के खाते में 4 सीटें जाएंगी।

19:41 (IST)12 May 2018
रिपब्लिक टीवी के मुताबिक बीजेपी आगे

रिपब्लिक टीवी के एक्जिट पोल में BJP को 95-114 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 73-82 सीटें मिल सकती हैं। इस एक्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस 73-82 सीटें जीत सकती है जबकि जेडीएस के खाते में 32-43 सीटें जाने का अनुमान है। 2-3 सीटें अन्‍य उम्‍मीदवारों को मिलने का अनुमान जताया गया है।

19:30 (IST)12 May 2018
इंडिया टीवी - वीएमआर में सबसे आगे कांग्रेस

इंडिया टीवी के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी रहेगी। इंडिया टीवी-वीएमआर एक्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 87 सीटें मिलेंगी जबकि कांग्रेस 97 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। देवगौड़ा की जेडीएस को 35 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि अन्‍य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।

19:24 (IST)12 May 2018
एनडीटीवी पोल ऑफ एग्जिट पोल के नतीजे

एनडीटीवी के पोल ऑफ एक्जिट पोल के मुताबिक किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के आसार हैं। पोल ऑफ एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है। वैसे बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी हो सकती है। पोल ऑफ एक्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 100 जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस और उसके सहयोगियों के खाते में 33 आ सकती हैं। यह सात एक्जिट पोल का औसत है।

19:21 (IST)12 May 2018
क्या कहता है एबीपी न्यूज-सी वोटर का सर्वे?

एबीपी न्‍यूज-सी वोटर एक्जिट पोल में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की भविष्‍यवाणी की गई है। इसके मुताबिक बीजेपी को 97-109 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 87-99 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस और उसके सहयोगियों को 21-30 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। सर्वे के मुताबिक अन्‍य के खाते में 1-8 सीटें जा सकती हैं।

19:06 (IST)12 May 2018
कांग्रेस को 39 फीसदी वोट

इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल सर्वे में कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं। बीजेपी को 35 फीसदी और जेडीएस को 17 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है।

19:02 (IST)12 May 2018
कुल 70 फीसदी वोटिंग

कर्नाटक विधान सभा की 224 में से  222 सीटों पर आज मतदाताओं ने कुल 70 फीसदी मतदान किए हैं।

18:59 (IST)12 May 2018
बॉम्बे कर्नाटक में बीजेपी का परचम

बॉम्बे कर्नाटक इलाके की 50 सीटों में बीजेपी को 30, कांग्रेस को 18 और जेडीएस को एक सीट मिलने के आसार हैं।

18:58 (IST)12 May 2018
तटीय-पहाड़ी इलाके में बीजेपी का जलवा

कर्नाटक के तटीय और पहाड़ी इलाकों में बीजेपी का दबदबा  है। 19 सीटों में से बीजेपी को13 और कांग्रेस को 06 सीटें मिलने के आसार हैं। जेडीएस को इस इलाके में एक भी सीट मिलने के आसार नहीं हैं।

18:50 (IST)12 May 2018
पुराने मैसूर में कांग्रेस का दबदबा

पुराने मैसूर में कांग्रेस को 33, बीजेपी को 11 और जेडीएस को 20 सीट मिलने के आसार

18:49 (IST)12 May 2018
क्षेत्रीय समीकरण

बेंगेलुरु सिटी में कांग्रेस-15, बीजेपी-10, जेडीएस-1 सीट पर जीत सकती है।

18:46 (IST)12 May 2018
तीसरे नंबर पर जेडीएस

पूर्व पीएम एच डी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस को तीसरे नंबर पर आने की उम्मीद जताई गई है। सर्वे के मुताबिक जेडीएस को 22 से 30 सीटें मिलने के आसार हैं।

18:44 (IST)12 May 2018
फिर से कांग्रेस सरकार

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के सर्वे में कांग्रेस को 106 से 118 सीटें मिलती हुई बताई गई हैं, जबकि बीजेपी को नंबर दो पर बताया गया है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 79 से 92 सीट मिल सकती है।

18:44 (IST)12 May 2018
फिर से कांग्रेस सरकार

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के सर्वे में कांग्रेस को 106 से 118 सीटें मिलती हुई बताई गई हैं, जबकि बीजेपी को नंबर दो पर बताया गया है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 79 से 92 सीट मिल सकती है।

18:33 (IST)12 May 2018
बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के सर्वे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे कुल 41 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं।