Katihar Assembly Election Result 2025: कटिहार विधानसभा सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने मुकेश सहनी की पार्टी के उम्मीदवार सौरभ कुमार अग्रवाल को 22154 वोटों के अंतर से हराया है।
तारकिशोर प्रसाद को कुल 100255 वोट मिले हैं, जबकि सौरभ कुमार अग्रवाल को 78101 वोट मिले हैं। इस सीट पर 6 ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिन्हें दो हजार से कम वोट मिले हैं। मालूम हो कि नोटा पर 2178 वोट पड़े हैं।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीत/हार |
| भाजपा | तारकिशोर प्रसाद | 100255 | जीत |
| विकासशील इंसान पार्टी | सौरभ कुमार अग्रवाल | 61889 | हार |
मालूम हो कि 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा प्रत्याशी तार किशोर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। उन्हें 82,669 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर राजद प्रत्याशी रामप्रकाश महतो रहे थे, जिन्हें 72,150 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी कलीमुद्दीन अंसारी थे, जिन्हें मात्र 2,533 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी?
2020 बिहार चुनाव के नतीजे
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | नतीजा | वोट | वोट प्रतिशत (%) |
| तारकिशोर प्रसाद | बीजेपी | जीते | 82,669 | 48.47% |
| रामप्रकाश महतो | आरजेडी | दूसरा | 72,150 | 42.30% |
| कलीमुद्दीन अंसारी | निर्दलीय | तीसरा | 2,533 | 1.49% |
2015 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय भी बीजेपी के तार किशोर प्रसाद ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें 66,048 वोट मिले थे। चुनाव में दूसरे नंबर पर जेडीयू प्रत्याशी विजय सिंह रहे थे, जिन्हें 51,154 वोट हासिल हुए थे।
2015 बिहार चुनाव के नतीजे
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | नतीजा | वोट | वोट प्रतिशत (%) |
| तारकिशोर प्रसाद | बीजेपी | जीते | 66,048 | 42.98% |
| विजय सिंह | जेडीयू | दूसरा | 51,154 | 33.29% |
| रामप्रकाश महतो | एनसीपी | तीसरा | 18,856 | 12.27% |
अगर 2010 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें, तो उस समय भी इसी सीट से बीजेपी के तार किशोर प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 58,718 वोट मिले थे। वहीं, राजद प्रत्याशी रामप्रकाश महतो दूसरे पायदान पर रहे थे और उन्हें 38,111 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर सीपीआई प्रत्याशी शमसुद्दीन रहे थे, जिन्हें 17,015 वोट हासिल हुए थे।
2010 बिहार चुनाव के नतीजे
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | नतीजा | वोट | वोट प्रतिशत (%) |
| तारकिशोर प्रसाद | बीजेपी | जीते | 58,718 | 46.87% |
| रामप्रकाश महतो | आरजेडी | दूसरा | 38,111 | 30.42% |
| भाई शमसुद्दीन | एनसीपी | तीसरा | 17,015 | 13.58% |
कटिहार सीट पर हर बार बीजेपी और आरजेडी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला है। इस बार भी यह सीट दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई साबित हो सकती है।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE: यहां जानें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कौन चल रहा आगे
