Karnataka Assembly Election Result 2023 in Hindi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। कर्नाटक में हार के साथ ही बीजेपी के दक्षिण भारत से पूरी तरह से सफाया हो गया। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। कांग्रेस की जीत के बाद अब कर्नाटक में सीएम पद किसी मिलेगा यह देखना रोचक होगा। हालांकि कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया के बेटे यतिंद्र ने इस पद पर अपने पिता का दावा ठोक दिया है। उन्होंने कहा, “एक बेटे के रूप में मैं चाहता हूं कि वह (सिद्धारमैया) सीएम बने और एक नागरिक के रूप में भी मैं चाहता हूं कि वह सीएम बने क्योंकि इस जीत में उनका बहुत बड़ा योगदान है।”

Live Updates

Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की। यहां पढ़िए Highlights

05:23 (IST) 13 May 2023
Karnataka Election Result Live: बीजेपी को जादुई आंकड़ा छू लेने की उम्मीद

बीजेपी खेमे में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के आवास पर मंत्रियों मुरुगेश निरानी, बैराथी बसवराज, पार्टी सांसद लहर सिंह सिरोया और ए.टी. रामास्वामी सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चर्चा की। बोम्मई ने भरोसा जताया कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ “जादुई आंकड़े” को पार करेगी। उन्होंने कहा कि अब अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन की बातचीत का सवाल ही नहीं उठता।

05:22 (IST) 13 May 2023
Karnataka Elections Result Live : 10 मई को हुआ रिकॉर्ड मतदान

कर्नाटक में 224 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘‘रिकॉर्ड’’ मतदान दर्ज किया गया था। ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस को भाजपा से थोड़ी बढ़त मिलने का पूर्वानुमान जताया गया है। कुछ एग्जिट पोल्स में त्रिशंकु विधानसभा की भी संभावना जताई गई है।

05:20 (IST) 13 May 2023
Karnataka Election Result 2023 Live: बजरंग बली भाजपा से बहुत नाराज हैं- तेजस्वी

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बजरंग बली बहुत नाराज हैं भाजपा से। तेजस्वी का इशारा स्पष्ट रूप से उस बड़े विवाद की ओर था जो कांग्रेस द्वारा कर्नाटक के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र में चरमपंथी संगठनों पर शिकंजा कसने के वादे के बाद शुरू हुआ था।

Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक के सियासी रण में बाजी कांग्रेस के हाथ लगी। अब कांग्रेस का अगला टास्क राज्य का सीएम चुनना होगा।