Karnataka Election Results 2019: कर्नाटक में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया है। भगवा पार्टी को राज्य की कुल 28 लोकसभा सीटों में से 25 पर जीत मिली है। भाजपा के इस जोरदार प्रदर्शन के बाद राज्य की एच डी कुमारस्वामी सरकार की स्थिरता सवालों से घिर गई है। कर्नाटक में कांग्रेस और जद (एस) को महज एक-एक सीटें नसीब हो सकीं। बताया जा रहा है कि यह कर्नाटक में कांग्रेस का अब तक का सबसे बदतर प्रदर्शन है और भाजपा के लिए एक तरह से रिकॉर्ड प्रदर्शन है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलबर्गा और पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा को तुमकुर सीट पर भाजपा उम्मीदवारों के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

मांड्या सीट पर भाजपा सर्मिथत निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल को 1,25,876 वोटों से हराया। भाजपा के जी बासवराज ने तुमकुर सीट पर देवगौड़ा को 13,339 वोटों से हराया जबकि भाजपा उम्मीदवार उमेश जाधव ने खड़गे को उनके राजनीतिक करियर में पहली बार मात दी। खड़गे 95,452 वोटों से हारे। देवगौड़ा के एक अन्य पोते प्रज्वल रेवन्ना ने अपने परिवार की लाज बचाते हुए हासन सीट पर जीत दर्ज की। देवगौड़ा के बड़े बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री एच डी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल ने भाजपा के ए मंजू को 1,41,324 वोटों से हराया। चिक्कबल्लपुर सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली को भाजपा उम्मीदवार बी एन बच्चे गौड़ा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वह 1,82,110 वोटों से हारे।

Election Results 2019 Updates: यहां देखें नतीजे 

कांग्रेस नेता एवं कोलार से सात बार सांसद रह चुके के एच मुनियप्पा को भाजपा उम्मीदवार मुनिस्वामी ने 2,10,021 वोटों से हराया। बेंगलुरु उत्तर सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण बैरे गौड़ा को 1,47,518 वोटों से हराया। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता रमेश जिगजिनगी ने बीजापुर और अनंत कुमार हेगड़े ने उत्तर कन्नड़ सीट से जीत दर्ज की। कर्नाटक के प्रभावशाली मंत्री डी के शिवकुमार के भाई डी के सुरेश कर्नाटक में जीतने वाले एकमात्र कांग्रेसी उम्मीदवार रहे। उन्होंने बेंगलुरु ग्रामीण सीट पर भाजपा के अश्वथनारायण गौड़ा को 2,06,870 वोटों से हराया। (भाषा इन्पुट्स के साथ)

Lok Sabha Election Results 2019: Check Here

Follow coverage on election result 2019. Check your constituency result here.

Live Blog

Karnataka Election Results 2019 Updates

15:56 (IST)23 May 2019
सूर्य की जीत लगभग तय

बेंगलूरु साउथ से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्य कांग्रेस के हरिप्रसाद से 329360 वोट से आगे चल रहे हैं। सूर्य की जीत लगभग तय है।

14:43 (IST)23 May 2019
मुख्यालय के बाहर जश्न

ताजा आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक में बीजेपी 24 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बंगलूरू मुख्यालय के बाहर मनाया जश्न।

13:25 (IST)23 May 2019
बेंगलूरु सेंट्रल से भी पीछे हुआ कांग्रेस

बेंगलूरु सेंट्रल से आगे चल रहे कांग्रेस उम्मीदवार रिज़वान अरशद को बड़ा झटका लगा है। उन्हें भाजपा उम्मीदवार पीसी मोहन ने पछाड़ दिया है। मोहन ने 35131 वोटों से पीछे कर दिया है। अब कांग्रेस के पास बेंगलूरु की मात्र एक सीट बची है।

13:11 (IST)23 May 2019
पिछले आम चुनाव में बीजेपी

पिछले आम चुनाव में बीजेपी ने यहां 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जेडीएस के पास दो और कांग्रेस के पास नौ सीटें गई थीं। 

12:20 (IST)23 May 2019
बेंगलूरु में कड़ी टक्कर

बेंगलूरु की सभी चरों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बेंगलूरु सेंट्रल और रूरल से कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं बेंगलूरु साउथ और नार्थ से भारतीय जनता पार्टी आगे है।

11:58 (IST)23 May 2019
तेजस्वी सूर्य आगे

बेंगलूरु सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार पी सी मोहन कांग्रेस उम्मीदवार रिज़वान अरशद से 22697वोट पीछे चल रहे हैं। बेंगलूरु साउथ से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्य 141524 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:31 (IST)23 May 2019
सुरेश अंगड़ी आगे

भाजपा बेलगाम के उम्मीदवार सुरेश अंगड़ी की बढ़त बढ़कर 16,520 वोट हो गई। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ वी साधुनावर ने 13,791 मिले हैं।

11:04 (IST)23 May 2019
नलिन कुमार काटेल 92,686 मतों से आगे

दक्षिणा कन्नड़ में 412,644 मतों की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार नलिन कुमार काटेल 92,686 मतों से आगे हैं।

10:53 (IST)23 May 2019
उपचुनाव

चिंचोली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार डॉ अविनाश जाधव कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष राठौड़ से अब तक 4597 से आगे हैं।

10:20 (IST)23 May 2019
बीजेपी 22 सीटों पर आगे

बीजेपी 22 सीटों पर आगे, कांग्रेस ने 5 सीटों पर बनाई बढ़त। कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ सीट से केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े जेडीएस के आनंद अस्नोटिकर से 20,178 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:58 (IST)23 May 2019
जेडीएस पर बढ़त जारी

बीजेपी ने शिमोगा में जेडीएस पर बढ़त जारी राखी है। अबतक बीजेपी को 108529 और जेडीएस को 84005 वोट मिले हैं।

09:47 (IST)23 May 2019
सुरेश अंगड़ी आगे
भाजपा प्रत्याशी सुरेश अंगड़ी पहले दौर के बाद बेलगाम में 3529 वोटों से आगे
09:30 (IST)23 May 2019
मल्लिकार्जुन खड़गे पीछे चल रहे हैं


पहले दौर की मतगणना के बाद, गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी डॉ.उमेश जाधव 3578 वोट से आगे चल रहे हैं।

09:17 (IST)23 May 2019
बीजेपी 16 सीटों पर आगे

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। यहां 18 सीटों के आंकड़े सामने आ चुके हैं। इस दौरान बीजेपी 16 सीटों पर सबसे आगे चल रही है तो वहीं जनता दल मात्र 2 सीटों पर आगे है।
 

08:51 (IST)23 May 2019
रिजवान अरशद ने कहा

बंगलूरू सेंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान अरशद ने कहा, 'रोशन बैग ने बीजेपी की मदद करने की कोशिश की और मेरे कैंपेन को नुकसान पहुंचाया। लेकिन उनके खुद के क्षेत्र शिवाजी नगर में लोगों ने मेरा समर्थन किया और मुझे शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके फरमानों को चुनौती दी और मेरा समर्थन किया।

08:34 (IST)23 May 2019
एनडीए 5, यूपीए - 4 पर आगे

जेडीएस के उम्मीदवार एच डी देवेगौड़ा, टुमकुर से और प्रजवल रेवन्ना, हसन से और दक्षिणा कन्नड़ से कांग्रेस के मिथुन राय आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के बी वाई राघवेंद्र, शिमोगा से और सिद्धेश्वर, दावणगेरे से आगे चल रहे हैं।

08:26 (IST)23 May 2019
एनडीए 5 सीटों में आगे

कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू। तजा रुझान के मुताबिक एनडीए 5 सीटों में आगे चल रहा है।

07:44 (IST)23 May 2019
28 सीटों पर मतगणना

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटों पर कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना।