कर्नाटक में आज नई सरकार का गठन हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया (Congress Leader Siddaramaiah) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह उत्साहित है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम और कई विपक्षी नेता इस शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए।
Karnataka CM Oath Taking Ceremony Live Updates: सिद्धारमैया ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, डीके शिवकुमार बने डिप्टी सीएम, जानिए पल-पल की Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री का शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने दोनों नेताओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
वहीं शपथग्रहण के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे। उन्होंने कहा, “हमने आपसे 5 वादे किए थे। मैंने कहा था कि हम झूठे वादे नहीं करते। हम जो कहते हैं वह करते हैं। 1-2 घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी और उस बैठक में ये 5 वादे कानून बन जाएंगे।”
कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। प्रियांक खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे हैं।
के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज और एम.बी. पाटिल ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। तीनों नेता कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने तीनों मंत्रियों को शपथ दिलाई।
कांग्रेस विधायक जी परमेश्वर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें शपथ दिलाई। जी परमेश्वर का नाम सीएम रेस में भी शामिल था।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार ने शपथ ली है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें शपथ दिलाई है। डीके शिवकुमार वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। सिद्धारमैया दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
विपक्षी दलों के नेताओं में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समारोह में हिस्सा लेने के लिए मंच पर पहुंच चुके हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मंच पर विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन मंच पर पहुंच चुके हैं। डीके शिवकुमार ने उनका स्वागत किया।
कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार शपथ ग्रहण के लिए स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। सिद्धारमैया दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में होगा। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।
कर्नाटक में शपथ ग्रहण से पहले सड़कों पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार के पोस्टर दिखाई दिए। पूरे शहर को पोस्टर से पाट दिया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि CM और डिप्टी CM के साथ आठ विधायक शपथ लेने वाले हैं। डॉ. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामालिंगा रेड्डी और जमीर अहमद खान मंत्री पद की शपथ लेंगे।
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सिद्धारमैया इसके पहले भी मुख्यमंत्री पद संभाल चुके हैं। वो दूसरी बार कर्नाटक के सीएम बनेंगे।
कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। 20 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इसमें शामिल हुए।