कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को हुई वोटिंग के बाद शनिवार (13 मई) को मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने जीत दर्ज की है। कर्नाटक के चुनाव मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार, भाजपा के दिग्गज नेता बसवराज बोम्मई, बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और के वी सोमन्ना शामिल हैं।
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कर्नाटक की जनता ने इन बड़े नेताओं में से किसे सिर-आंखों पर बैठाया है और किसे हार का स्वाद चखना पड़ा है। आइए देखते हैं कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर किस दल का कौन सा प्रत्याशी आगे चल रहा है।
विधानसभा | उम्मीदवार | पार्टी | नतीजे |
चन्नापटना | एचडी कुमारस्वामी | जेडीएस | जीते |
चिकमंगलूर | एचडी थम्मैया | कांग्रेस | जीते |
धारवाड़ | विनय कुलकर्णी | कांग्रेस | जीते |
हुबली -धारवाड़-मध्य | महेश तेंगिंकाई | बीजेपी | जीते |
शिग्गांव | बसवराज बोम्मई | बीजेपी | जीते |
चित्तपुर | प्रियांक खड़गे | कांग्रेस | जीते |
उडुपी | यशपाल | बीजेपी | जीते |
वरुणा | सिद्धारमैया | कांग्रेस | जीते |
शिकारीपुर | विजयेंद्र येदियुरप्पा | बीजेपी | जीते |
बेल्लारी | बी नागेंद्र | कांग्रेस | जीते |
बेल्लारी सिटी | नारा भरत रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
चामराजनगर | सी. पुत्तरंगशेट्टी | कांग्रेस | जीते |
कनकपुरा | डी के शिवकुमार | कांग्रेस | जीते |
शिमोगा | चन्नबसप्पा (चेन्नी) | बीजेपी | जीते |
हासन | स्वरूप प्रकाश | जेडीएस | जीते |
Karnataka Vidhan Sabha Chunav Result 2023 : चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 135 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीत चुके हैं जबकि 1 सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है। कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हमने पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी के यहां आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा और देखिए क्या हुआ। हमें जैसी उम्मीद थी, हमें बहुमत मिला।