Karnataka Assembly Election 2023 Date: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावी तारीखों की घोषणा की है। कर्नाटक विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। उससे पहले निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रक्रिया पूरा करवानी है। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या कहा?

  • नए मतदाताओं को जोड़ने का हो रहा है प्रयास
  • कर्नाटक में 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं
  • निष्पक्ष चुनाव कराना हमारा मकसद
  • राज्य में 5.22 करोड़ मतदाता
  • 1 अप्रेल को जिनकी उम्र 18 साल होगी वह भी कर सकेंगे वोट
  • 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर से कर सकेंगे वोट
  • कर्नाटक में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों में 5,21,73,579 पंजीकृत मतदाता हैं।
  • पूरे राज्य में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे

2018 में क्या रहा था रिज़ल्ट?

2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 104 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 80 और जेडीएस को 38 सीटों पर जीत मिली। वहीं, केपीजेपी, बीएसपी और आईएनडी ने 1-1 सीटें जीतीं। भाजपा ने सबसे अधिक सीटें जीती थीं, लेकिन उसके पास बहुमत नहीं था और कांग्रेस एवं जेडीएस ने गठबंधन कर सरकार बनाई। 2019 में कांग्रेस और और जेडीएस के 15 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उपचुनाव हुआ और इसमें भाजपा के पास 12 सीटें बढ़ गईं और 116 के बहुमत के साथ भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई। इस समय मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में कर्नाटक में भाजपा सरकार है।