हरियाणा के 90 विधानसभा सीटो में 82 सीटो का रुझान आ चुका है। जिसमें भाजपा- 50 सीटो पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 24 सीटो पर आगे है। जेजेपी 6 सीटो पर और अन्य 2 सीट पर बढ़त बना रखी है।

हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। 1957 से अब तक इस सीट पर 15 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिनमें 11 बार कांग्रेस ने यह सीट जीती है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला खुद इस सीट पर लगातार 2 बार जीत चुके हैं। देखना यह है कि वह जीत की हैट्रिक लगा पाते हैं या नहीं? वहीं, बीजेपी ने उन्हें घेरने के लिए आईएनएलडी से पार्टी में आए लीला राम पर दांव लगाया है, जो 2000 में इस सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं।

यहां देखें LIVE नतीजे – करनाल | अंबाला कैंट | बरौदा | रोहतक

बता दें कि 21 अक्टूबर को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 45 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करना जरूरी है। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 47 सीटें जीती थीं और मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया था। वहीं, आईएनएलडी ने 18 सीटों पर कब्जा जमाया था और कांग्रेस अपनी झोली में महज 17 सीटें ही डाल पाई थी।

Live Blog

16:22 (IST)24 Oct 2019
कमलनाथ ने कहा- कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा

हरियाणा नतीजों पर कमलनाथ का बड़ा बयान- पहले परिवर्तन होने पर कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करती है।

15:58 (IST)24 Oct 2019
प्रियंका गांधी ने कहा- मैं चुनाव के नतीजों से बेहद खुश हूं

हरियाणा और महाराष्ट्र के अब तक के नतीजों पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं दोनों ही राज्यों के चुनावी रुझानों से बेहद खुश हूं। इसके अलावा इस बात की भी खुशी है कि यूपी में भी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है।

15:13 (IST)24 Oct 2019
कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली बोले- बीजेपी का सावरकर कार्ड फेल हो गया

महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी को महूमत न मिलने पर कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली कहा- बीजेपी का सावरकर कार्ड फेल हो गया है।

14:55 (IST)24 Oct 2019
दुष्यंत चौटाला ने कहा- निर्दलीय MLA के लिए हेलिकॉप्टर भेज रही BJP

जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में अपनी पार्टी को मिली बढ़त पर कहा है कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर अविश्वास जताया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी कह रही थी कि वह राज्य में 75 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी लेकिन महज 35 सीटों के आस पास सिमटती दिख रही है।

14:52 (IST)24 Oct 2019
कैथल से चुनाव हारने के बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सिर झुकाकर अपनी हार स्वीकार की

कैथल से चुनाव हारने के बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सिर झुकाकर अपनी हार स्वीकार की, कहा- पार्टी के लिए ये विश्लेषण का विषय है लेकिन आज उसका उचित समय नहीं है। पार्टी के लिए भी कई संभावनाएं हैं लेकिन उसका फैसला कुमारी शैलजा और भूपिंदर हुड्डा को करना है।

14:47 (IST)24 Oct 2019
हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना है, बीजेपी राज्य में बहुमत के आंकड़े से पीछे है

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना है। बीजेपी राज्य में बहुमत के आंकड़े से पीछे है। बीजेपी 37 सीट पर और कांग्रेस 34 सीटो पर आगे चल रही है। हांलाकि भुपेद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कांफ्रेस कर सभी विपक्षी दलो को मिलकर सरकार बनानी चाहिए।

14:34 (IST)24 Oct 2019
हरियाणा में बीजेपी को बाहर करने के लिए साथ आएं: दीपेंदर सिंह हुड्डा

दीपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा- हरियाणा में बीजेपी को बाहर करने के लिए साथ आएं विपक्षी पार्टीयां

14:24 (IST)24 Oct 2019
भाजपा 39, कांग्रेस 33 सीटो पर आगे है

हरियाणा के 90 विधानसभा सीटो में 90 सीटो का रुझान आ चुका है। जिसमें भाजपा- 39 सीटो पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 33 सीटो पर आगे है। जेजेपी 10 सीटो पर और अन्य 8 सीट पर बढ़त बना रखी है।

14:19 (IST)24 Oct 2019
जनादेश कांग्रेस के हित में है -भुपेद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता ने अपना जमनत साफ तौर पर कांग्रेस को दिया है। अब सभी विपक्षी पार्टीयों को एक साथ आकर सरकार बनानी चाहिए

14:05 (IST)24 Oct 2019
JJP के दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा- मैं कोई फैसला अकेले नहीं ले सकता, न मैं किंग हूं और ना ही किंगमेकर।

अगला कदम क्या होगा, इस सवाल पर JJP के दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा- मैं कोई फैसला अकेले नहीं ले सकता।न मैं किंग हूं और ना ही किंगमेकर।

13:42 (IST)24 Oct 2019

राहुल गांधी के करीबी रणदीप सूरजेवाला 567 वोट से बीजेपी के लीलाराम से हार गए। यह कांग्रेस की सबसे बड़ी हार है। वहींं दूसरी तरफ हरियाणा का वित्त मत्री कैप्टन अभिमन्यू भी चुनाव हार गए है।

13:28 (IST)24 Oct 2019
सभी विपक्षी दलो को एकजुट होकर बनानी चाहिए सरकार

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना है। बीजेपी राज्य में बहुमत के आंकड़े से पीछे है। बीजेपी 36 सीट पर और कांग्रेस 33 सीटो पर आगे चल रही है। हांलाकि भुपेद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कांफ्रेस कर सभी विपक्षी दलो को मिलकर सरकार बनानी चाहिए।

13:01 (IST)24 Oct 2019
भाजपा अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दें दिया है।

12:56 (IST)24 Oct 2019
कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर

बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर चल रही है वहीं दूसरी ओर दोनो पार्टीया सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ करने में जुट गई है।

12:30 (IST)24 Oct 2019
सानिया गांधी ने भुपेद्र सिंह से फोन पर की बात

सोनियां गांधी ने भुपेद्र सिंह हुड्डा से बात कर उन्हें सरकार बनाने के लिए जो भी निर्णय हो उसे लेने के लिए कहा

12:10 (IST)24 Oct 2019
जेजेपी की कल दिल्ली में बैठक

दुष्यंत चौटाला ने कल दिल्ली में जेजेपी कार्यकारिणी का बैठक बलायी है। इस बैठक में सरकार बनाने पर फैसला लिया जाएगा।

11:41 (IST)24 Oct 2019
भाजपा के सात मंत्री हार के करीब

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत सात मंत्री पीछे, कई दिग्गज चुनाव में पीछे

11:05 (IST)24 Oct 2019
दुष्यन्त चौटाला 10420 वोटो से आगे चल रहे है

हरियाणा की राजनीति के नए किंगमेकर बनने जा रहे दुष्यन्त चौटाला उचाना कलां सीट से 10420 वोटों से आगे चल रहे हैं। चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी और मौजूदा विधायक BJP की प्रेमलता सिंह 8025 वोटों के साथ दूसरे जबकि 705 वोटों के साथ कांग्रेस चौथे नंबर पर चल रही है।

11:01 (IST)24 Oct 2019
रणदीप सूरजेवाला आगे चल रहे है

कांग्रेस प्रवक्ता सूरजेवाला कैथल विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे है।

10:37 (IST)24 Oct 2019
कांग्रेस जेजेपी को दे सकती डिप्टी सीएम का पद

जेजेपी ने कांग्रेस बीजेपी का खेल बिगाड़स दिया है, हालांकि दोनो पार्टी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, जेजेपी कांग्रेस से सीएम पद की मांग कर रही है। लेकिन कांग्रेस डीप्टी सीएम का पद दे सकती है।

10:31 (IST)24 Oct 2019
कांग्रेस कर रही है जेजेपी संपर्क

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा, सरकार बनाने के लिए पार्टीयों में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस लगातार जेजेपी से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैँ।

09:56 (IST)24 Oct 2019
कैथल से सूरजेवाला पीछ चल रहे है

हरियाणा के 90 विधानसभा सीटो में 90 सीटो का रुझान आ चुका है। जिसमें भाजपा- 44 सीटो पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 32 सीटो पर आगे है। जेजेपी 8 सीटो पर और अन्य 6 सीट पर बढ़त बना रखी है। हालांकि सूरजे वाला शुरुआती रुझान में होने के बाद अब पीछ चल रहे है।

09:36 (IST)24 Oct 2019
भाजपा से कांग्रेस मात्र एक सीट पीछे

हरियाणा के रूझानो में कांग्रेस पार्टी 35 और भाजपा 36 सीटो पर आगें चल रही है। कांग्रेस पार्टी मात्र एक सीट बीजेपी से पीछे है।

09:14 (IST)24 Oct 2019
रणदीप सूरजेवाला कैथल से पीछे चल रहे है

हरियाणा का विधानसभा सीट कैथल पर रणदीप सूरजेवाला पीछ चल रहे है।

07:56 (IST)24 Oct 2019
क्या कैथल पर दोबारा कब्जा कर पाएंगे सूरजेवाला

कैथल विधानसभा सीट कुरुक्षेत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। यहां पहली बार 1967 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। पहले चुनावों में यहां से कांग्रेस की ओम प्रभा विधायक चुनी गई थीं। यहां के लोगों ने सबसे ज्‍यादा बार कांग्रेस प्रत्‍याशियों को चुना है। 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला विधायक चुने

07:36 (IST)24 Oct 2019
सूरजेवाला एक फिर कैथल पर जीत हासिल कर पाएंगे

हरियाणा में कांग्रेस की दूसरी सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। इस सीट पर लंबे समय से सुरजेवाला परिवार का कब्जा रहा है। लेकिन चुनावी सर्वे बता रहें है कि वहां की जनता इस बार सूरजेवाला से नाराज है। इसके पीछे की वजह उनका जींद से उपचुनाव का लड़ना बताया जा रहा है।