जोधपुर लोकसभा सीट पश्चिमी राजस्थान की एक महत्वपूर्ण सीट है, जहां से फिलहाल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सांसद हैं। यह सामान्य श्रेणी की सीट है। जोधपुर बेहद खूबसूरत शहर है जहां मेहरानगढ़ का शानदार किला भी मौजूद थे। लोकसभा चुनाव-2024 से पहले चर्चा यह है कि जोधपुर की सियासत के किले पर किसका कब्जा होगा। गजेन्द्र सिंह शेखावत के सामने पिछला चुनाव पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने लड़ा था। अशोक गहलोत पांच बार इस सीट से सांसद बन चुके हैं। लेकिन वैभव गहलोत को इस सीट पर जीत नहीं मिल सकी थी।
कौन है इस बार उम्मीदवार?
अभी तक कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही दलों ने जोधपुर लोकसभा से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस की ओर से खुद अशोक गहलोत भी उम्मीदवार हो सकते हैं। अभी यह सिर्फ सियासी अटकलें हैं।
Jodhpur Lok Sabha Seat | ||
Party | Candidate Name | |
BJP | अभी घोषणा नहीं हुई है | |
कांग्रेस | अभी घोषणा नहीं हुई है | |
अन्य | अभी घोषणा नहीं हुई है | |
क्या है समीकरण?
जोधपुर संसदीय सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 290,129 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 15% है। एसटी मतदाताओं की संख्या लगभग 73,499 है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 219,734 है। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,110,227 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 57.4% है। शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 823,967 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 42.6% है। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के गजेन्द्र सिंह शेखावत को 788,888 वोट हासिल हुए थे। जबकि वैभव गहलोत को 5,14,448 वोट मिल पाए थे।