HP Lok Sabha Chunav/Election Result 2024 (हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम 2024) Updates: हिमाचल प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों यानी कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगा दी है। चारों सीटों पर BJP प्रत्याशियों ने भारी मतों के साथ जीत दर्ज की है।
Lok Sabha Election Results 2024: Check Here
किस पार्टी से कौन था मैदान में?
- बता दें कि हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर दांव लगाया था, वहीं उनकी टक्कर कांग्रेस के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह से थी।
- हमीरपुर में भाजपा के प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर और कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा का सीधा मुकाबला था।
- कांगड़ा लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस और बीजेपी का सीधा मुकाबला देखने को मिला। यहां बीजेपी कैंडिडेट राजीव भारद्वाज के सामने कांग्रेस नेता आनंद शर्मा अपनी सियासी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे थे।
- वहीं, शिमला सीट से बीजेपी के सुरेश कुमार कश्यप को कांग्रेस नेता विनोद सुल्तानपुरी टक्कर दे रहे थे।
Himachal Pradesh Lok Sabha Election Results 2024 Constituency Wise: Check Here
शिमला सीट पर सुरेश कुमार की जीत के साथ ही BJP ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगा दी है।
कांगड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट राजीव भारद्वाज ने भी जीत का परचम लहरा दिया है।
मंडी और हमीरपुर के साथ ही प्रदेश की बाकी दो सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है।
मंडी से कंगना रनौत की जीत के बाद हमीरपुर लोक सभा सीट से अनुराग ठाकुर ने भी जीत का परचम लहरा दिया है।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोक सभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बड़ी जीत दर्ज की है।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भारी मतों के साथ आगे चल रही हैं। इस बीच कंगना ने विपक्ष पर तंज कसा है। अदाकारा का कहना है कि अब विपक्ष को अपना बोरिया बिस्तर पैक कर लेना चाहिए। बता दें कि मंडी सीट पर कंगना रनौत का सीधा मुकाबला कांग्रेस के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह से है। वहीं, अब तक सामने आए चुनाव आयोग के नतीजों के मुताबिक, कंगना रनौत विक्रमादित्य सिंह से 65,807 वोटों से आगे चल रही हैं।

दोपहर 12 बजे तक भी हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों पर BJP ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं, कंगना रनौत और अनुराग सिंह ठाकुर भारी मतों से आगे हैं। एक ओर जहां मंडी सीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस 4,09,558 वोटों के साथ 54,042 वोटों से आगे हैं, तो हमीरपुर में अनुराग सिंह ठाकुर 4,28,612 मतों के साथ 1,30,696 वोटों से आगे हैं।

सुबह 11 बजे तक हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों- कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, अनुराग सिंह ठाकुर और सुरेश कुमार कश्यप ने बढ़त बनाई हुई है।
मंडी सीट से कंगना रनौत की भारी बढ़त देखने को मिल रही है। एक्सट्रेस को अभी तक कुल 1,34,924 वोट मिल चुके हैं जबकी विक्रमादित्य सिंह ने फिलहाल 1,15,063 वोट हासिल किए हैं।
शिमला सीट से बीजेपी के सुरेश कुमार 86,882 मतों के साथ 15,690 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मंडी सीट पर बीजेपी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 67,345 मतों के साथ 10,488 वोटों से आगे चल रही हैं।
कांगड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट राजीव भारद्वाज 10,0270 वोटों के साथ 42,023 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वहीं, हमीरपुर में भी भाजपा के प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने 56,069 वोटों के साथ 21,168 मतों से बढ़त बनाई हुई है।
हिमाचल प्रदेश की हाई प्रोफाइल मंडी सीट से कंगना रनौत लगातार भारी बढ़त बनाए हुए हैं। कुल 1 घंटे के अंदर अभीनेत्री को 40,442 वोट मिल चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को अबतक 32,187 वोट मिल चुके हैं।
हमीरपुर में भाजपा के प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने बढ़त बना ली है। बीजेपी कैंडिडेट 3,481 वोटों के साथ 1,927 वोटों से आगे मतों से आगे हैं। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर 1554 मतों के साथ रेस में बने हुए हैं।
शिमला सीट से बीजेपी के सुरेश कुमार कश्यप 2,976 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुरेश को अबतक 16,285 वोट मिल चुके हैं। जबकी दूसरे नंबर पर कंग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी 13,309 मतों के साथ रेस में बने हुए हैं।
पहले राउंड की गिनती में बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने 714 वोटों के साथ बढ़त बना ली है। ECI के मुताबिक, एक्ट्रेस को अब तक
3,266 वोट मिल चुके हैं।
शुरुआती रुझानों में कांगड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट राजीव भारद्वाज ने बढ़त बना ली है। भाजपा नेता फिलहाल 1,514 मतों से आगे हैं।
शुरूआती रुझानों में मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बढ़त देखने को मिल रही है।
हिमाचल प्रदेश की सभी 4 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही थोड़ी ही देर में यहां रूझान आने शुरू हो जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर अब बस कुछ ही देर में वोटिंग की गिनती शुरू होने वाली है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि शाम 4 बजे तक यहां नतीजे भी साफ हो जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश में भले ही इस बार साल 2019 के मुकाबले कम मतदान हुआ है लेकिन यहां चुनाव के नतीजे प्रदेश की सियासत में उबाल ला सकते हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 72.42 फीसदी मतदान हुआ था जबकी 2014 में ये आंकड़ा कुल 64.4 फीसदी था।
बता दें कि इस बार हिमाचल प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। यहां की चारों लोकसभा सीटों पर 70.90 फीसदी मतदान हुआ है, जिसमें मंडी में सबसे ज्यादा 73.15 फीसदी, हमीरपुर में 71.56 फीसदी, कांगड़ा में 67.89 फीसदी और शिमला में 71.26 फीसदी मतदान हुआ।
हिमाचल प्रदेश की कुल 4 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। प्रदेश में फिलहाल मंडी हाई प्रोफाइल सीट बनी हुई है।
हिमाचल प्रदेश की कुल 4 लोकसभा सीटों- कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला पर 37 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।