Himachal Pradesh Lok Sabha Election Results 2019: हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवारों की जीत लगभग तय दिख रही है क्योंकि राज्य की चारों लोकसभा सीटों – मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला पर उसके प्रत्याशी 3.23 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
राज्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक, कांगड़ा सीट से भाजपा के किशन कपूर, कांग्रेस के पवन काजल से चार लाख 66 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। पिछली बार इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार विजयी हुए थे।
Loksabha Election 2019 Results live updates: See constituency wise winners list
अधिकारी के मुताबिक, हमीरपुर सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर पर तीन लाख 84 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।
शिमला सीट पर भाजपा के सुरेश कश्यप, कांग्रेस के धनीराम शांडिल से तीन लाख 23 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वर्ष 2014 में इस सीट से भाजपा के विरेंद्र कश्यप जीते थे। मंडी से मौजूदा सांसद रामस्वरूप ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा पर तीन लाख 96 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। वर्ष 2014 में भी भाजपा ने राज्य की चारों सीटें जीती थीं।