Haryana Lok Sabha Chunav/Election Result 2024 (हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम 2024) ECI Haryana Election Results: हरियाणा से कांग्रेस और बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने 5-5 लोकसभा सीटें जीतीं। सबसे ज्यादा अंतर से दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव जीता। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 345298 मतों के अंतर से रोहतक लोकसभा सीट जीती।

Lok Sabha Election Results 2024: Check Here

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे और मौजूदा राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को हराया। दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 783578, जबकि डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को 438280 मत मिले।

UP Lok Sabha Seats Result | Uttarakhand Lok Sabha Seats Result | Himachal Lok Sabha Result

इससे पहले सैलजा कुमारी ने हरियाणा में कांग्रेस का खाता खोला। सैलजा ने सिरसा लोकसभा सीट पर 268497 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सैलजा को 733823 और उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक तंवर को 465326 वोट मिले।

हरियाणा से दूसरा नतीजा भी कांग्रेस के पक्ष में आया। कांग्रेस के जय प्रकाश ने हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के रंजीत सिंह को 63381 मतों के अंतर से हराया। जय प्रकाश को 570424 और रंजीत सिंह को 507043 मत मिले। हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए 25 जून 2024 को लोकसभा चुनाव हुए थे।

हरियाणा में इन लोकसभा सीटों पर जीते कांग्रेस के प्रत्याशी

संख्यासंसदीय क्षेत्रविजयी उम्मीदवारमत मिलेजीत का अंतरकिसे हराया
1अंबाला(1)वरुण चौधरी66365749036बंटो कटारिया (बीजेपी/614621 )
2सिरसा(3)सैलजा733823268497अशोक तंवर (बीजेपी/465326)
3हिसार(4)जय प्रकाश (जे पी) पुत्र हरिकेश57042463381रंजीत सिंह (बीजेपी/507043)
4सोनीपत(6)सतपाल ब्रह्मचारी54868221816मोहन लाल बदोली (बीजेपी/526866)
5रोहतक(7)दीपेंद्र सिंह हुड्डा783578345298डॉ. अरविंद कुमार शर्मा (बीजेपी/438280)

हरियाणा में इन लोकसभा सीटों पर जीते भाजपा प्रत्याशी

संख्यासंसदीय क्षेत्र (लोकसभा सीट)विजयी उम्मीदवारमत मिलेजीत का अंतरकिसे हराया
1कुरुक्षेत्र(2)नवीन जिंदल54217529021डॉ. सुशील गुप्ता (आम आदमी पार्टी/513154)
2करनाल(5)मनोहर लाल खट्टर739285232577दिव्यांशु बुद्धिराजा (कांग्रेस/506708)
3​​भिवानी-महेंद्रगढ़(8)धर्मबीर सिंह58866441510राव दान सिंह (कांग्रेस/547154)
4गुड़गांव(9)राव इंद्रजीत सिंह80833675079राजबब्बर (कांग्रेस/733257)
5फरीदाबाद(10)कृष्ण पाल788569172914महेंद्र प्रताप सिंह (कांग्रेस/615655)
Live Updates

Lok Sabha Chunav Result 2024 : हरियाणा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी को मिलीं बराबर सीटें

19:29 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: कांग्रेस के जय प्रकाश भी जीते

कांग्रेस के जय प्रकाश ने हिसार सीट अपने नाम की। उन्होंने भाजपा के रंजीत सिंह को 63381 मत से हराया। जय प्रकाश को 570424 और रंजीत सिंह को 507043 मत मिले।

18:14 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हरियाणा में खुला कांग्रेस का खाता

हरियाणा में कांग्रेस का खाता खुल गया है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर हरियाणा का पहला नतीजा आ गया है। सिरसा लोकसभा सीट से सैलजा कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक तंवर को 268497 मतों के अंतर से हराया। सैलजा कुमारी को 733823 और अशोक तंवर को 465326 मत मिले।

17:31 (IST) 4 Jun 2024
हरियाणा लोकसभा चुनाव नतीजे लाइव: गुरुग्राम से राजबब्बर पिछड़े

गुरुग्राम से कांग्रेस के प्रत्याशी राजबब्बर ने अपनी बढ़त खो दी है। वह बीजेपी के राव इंदरजीत सिंह से 77 हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं। राव इंदरजीत सिंह शाम 5:30 बजे तक 768970 वोट पा चुके थे। वहीं, राजबब्बर को 691376 मिले थे।

17:20 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: दीपेंद्र सिंह हुड्डा 3 लाख वोटों से आगे

रोहतक लोकसभा क्षेत्र से दीपेंद्र सिंह हुड्डा अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के डॉ. अरविंद कुमार शर्मा से 317689 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की सैलजा सिरसा लोकसभा सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी अशोक तंवर से 267826 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं, सोनीपत से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी 20711 वोटों से आगे हैं।

16:39 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: भाजपा के धरमबीर और कृष्णपाल गुर्जर आगे

भाजपा के धरमबीर सिंह हरियाणा की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से 38953 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर 162643 वोटों से आगे चल रहे हैं।

16:19 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: सिरसा से सैलजा बड़ी जीत की ओर

कांग्रेस की सैलजा कुमारी सिरसा लोकसभा सीट से 267826 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं, दीपेंद्र सिंह हुड्डा अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी से 290363 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, सोनीपत से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी 14119 वोटों से आगे हो गए हैं।

15:47 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: रोहतक में दीपेंदर सिंह हुड्डा बड़ी जीत की ओर

रोहतक से कांग्रेस के लिए खुशखबरी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे और राज्यसभा सदस्य दीपेंदर सिंह हुड्डा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के डॉ. अरविंद कुमार शर्मा से करीब 2 लाख 70 हजार मतों से आगे हैं। दोपहर 3:30 बजे तक दीपेंदर सिंह हुड्डा को 566235 और डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को 299758 वोट मिले थे।

14:46 (IST) 4 Jun 2024
हरियाणा लोकसभा चुनाव नतीजे लाइव: मनोहर लाल खट्टर करीब 2 लाख वोटों से आगे

करनाल से बीजेपी के लिए खुशखबरी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से करीब 196283 मतों से आगे चल रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर को दोपहर 2:45 बजे तक 589866 मत मिल चुके थे। वहीं दिव्यांशु बुद्धिराजा को 393583 मत मिले थे।

14:11 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: सोनीपत में कांग्रेस हुई आगे

हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस के लिए खुशखबरी है। कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मोहन लाल बदौली से करीब 500 मतों से आगे चल रही हैं। सतपाल ब्रह्मचारी को अब तक 383736, जबकि सतपाल ब्रह्मचारी को 383239 मत मिल चुके हैं।

13:03 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नवीन जिंदल ने फिर बनाई बढ़त

कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र में बीजेपी के नवीन जिंदल और आप के डॉ. सुशील गुप्ता में कांटे की टक्कर दिख रही है। बीजेपी के नवीन जिंदल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. सुशील गुप्ता पर फिर से बढ़त बना ली है। दोपहर एक बजे तक नवीन जिंदल को 185703 वोट मिल चुके थे, जबकि डॉ. सुशील गुप्ता को 182290 मत मिल चुके थे।

12:28 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हरियाणा में कांग्रेस ने एक सीट पर बढ़त गंवाई

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (निर्वाचन आयोग) के वेबसाइट के मुताबिक, कांग्रेस देश भर में 94 सीटों पर आगे चल रही है। हरियाणा की बात करें तो कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।

11:55 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: यूपी में बीजेपी 36 सीटों पर आगे

हम हरियाणा लोकसभा चुनाव के नतीजों के अलावा उन सीटों की भी डिटेल्स लेकर आए हैं, जिन पर उत्तर प्रदेश में भाजपा आगे चल रही है। नीचे तस्वीर में आप पूरी जानकारी पा सकते हैं।

11:38 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: देखिये हरियाणा में कैसा है BJP का हाल

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 4 सीटों पर आगे चल रही है। कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, नीचे तस्वीर में देख सकते हैं कौन कितने के अंतर से आगे चल रहा है।

11:29 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हरियाणा में कांग्रेस 6 लोकसभा सीट पर आगे

हरियाणा में कांग्रेस 6 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। अंबाला से वरुण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार से जय प्रकाश, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, गुरुग्राम से राजबब्बर आगे चल रहे हैं। नीचे तस्वीर में देख सकते हैं कि ये सभी कितने अंतर से आगे चल रहे हैं।

11:03 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हरियाणा में भी भाजपा को नुकसान?

हरियाणा लोकसभा चुनाव नतीजे: हरियाणा में भी भाजपा को नुकसान होता दिख रहा है। यहां 10 लोकसभा सीटों में से 6 कांग्रेस के खाते में दिख रही हैं। बीजेपी सिर्फ 3 पर आगे चल रही है। एक लोकसभा सीट पर आप प्रत्याशी ने बढ़त बनाए रखी हुई है।

09:57 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: यहां देखें पल पल के लाइव अपडेट्स

हरियाणा में कांग्रेस अंबाला, सिरसा, सोनीपत, रोहतक और गुरुग्राम में आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के डॉ. सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

09:50 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: फरीदाबाद से भाजपा के कृष्ण पाल आगे

हरियाणा लोकसभा चुनाव नतीजे: फरीदाबाद से बीजेपी के कृष्ण पाल कांग्रेस के महेंदर प्रताप सिंह से करीब 7000 मतों से आगे चल रहे हैं। कृष्ण पाल को अब तक 21989 और महेंदर प्रताप सिंह को 14856 वोट मिल चुके हैं।

09:39 (IST) 4 Jun 2024
हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम LIVE: हरियाणा में पलटती दिख रही बाजी

हरियाणा की 7 लोकसभा सीट में से कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। निश्चित रूप से यह रुझान बीजेपी आलाकमान को परेशान करने वाला हो सकता है।

09:25 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: राजबब्बर गुरुग्राम से आगे

हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर करीब 12000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

08:54 (IST) 4 Jun 2024
हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम LIVE: बीजेपी-कांग्रेस में 50-50

हरियाणा में 8 लोकसभा सीटों से मिल रहे रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे चल रही हैं।

08:36 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: करनाल से खट्टर पीछे

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं।

08:09 (IST) 4 Jun 2024
हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम LIVE: दीपेंद्र सिंह हुड्डा पीछे

हरियाणा के रोहतक से पहला रुझान आ गया है, जो कांग्रेस के लिए झटका हो सकता है? पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा पीछे चल रहे हैं।

07:58 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

हरियाणा लोकसभा चुनाव नतीजे: सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोले जा चुके हैं। शुरुआत में पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। उसके बाद ईवीएम की बारी आएगी।

07:18 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result LIVE: हरियाणा से 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

हरियाणा की बात करें तो इस राज्य से लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में उतरे। 20,031 केंद्रों पर मतदान हुआ। हरियाणा में 64.80% मतदान हुआ। यह पिछले दो लोकसभा चुनाव में हुए मतदान के मुकाबले कम है। हरियाणा में 2014 लोकसभा चुनाव में 71.4 % मतदान हुआ था। वहीं, लोकसभा चुनाव 2019 में 74.3% मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया था।

06:54 (IST) 4 Jun 2024
हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम LIVE: अशोक तंवर ने कहा, क्लीन स्वीप करेंगे

सिरसा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अशोक तंवर ने कहा, यह देखना जरूरी है कि स्ट्रांग रूम कितना मजबूत है। अच्छे इंतजाम किए गए हैं। हम सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। पूरी दुनिया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की तरफ देख रही है। एग्जिट पोल ने थोड़ी कम सीटें दिखाईं हैं। हम 400 के पार जाएंगे। हम हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे।

06:39 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result LIVE: हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगा INDIA

हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, सिर्फ रोहतक ही नहीं, बल्कि कांग्रेस और INDI गठबंधन हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत की ओर बढ़ रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं रोहतक में भारी अंतर से जीतूंगा।

06:17 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result LIVE: मोबाइल, माचिस की मंजूरी नहीं

झज्जर के DSP शमशेर सिंह ने एएनआई को बताया, पुलिस के सुरक्षा के प्रबंध तीन परतों में किए गए हैं…। अंदर जो लोग जा रहे हैं वे ECI के दिशा-निर्देश के अनुसार ही जा रहे हैं…। फोन, मोबाइल, घड़ी, सिगरेट, माचिस की अनुमति नहीं है…।

06:14 (IST) 4 Jun 2024
Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते कड़ी की गई मतदान केंद्रों की सुरक्षा

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के मद्देनजर हरियाणा में झज्जर के सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर 25 जून को वोटिंग हुई थी। हरियाणा में 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

हरियाणा लोकसभा चुनाव में ये हैं बडे़ चेहरे

  1. लोकसभा सीट: प्रत्याशी का नाम: पार्टीकरनाल: मनोहर लाल खट्‌टर: भाजपाहिसार: रणजीत चौटाला: भाजपागुरुग्राम: राव इंद्रजीत सिंह: भाजपागुरुग्राम: राज बब्बर: कांग्रेसभिवानी: महेंद्रगढ़-राव: कांग्रेसरोहतक: दीपेंद्र हुड्‌डा: कांग्रेससोनीपत: सतपाल ब्रह्मचारी: कांग्रेससिरसा: कुमारी सैलजा: कांग्रेस