Haryana, Jharkhand, Chhattisgarh By Election Results 2020 HIGHLIGHTS:  मणिपुर में भाजपा ने उपचुनाव में मजबूत स्थिति बना ली है। यहां उपचुनाव में दांव पर लगी 5 सीटों में से तीन पर तो भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी जीत की ओर है। दूसरी तरफ झारखंड में दो विधानसभा सीटों पर आए रुझानों के मुताबिक दुमका सीट पर झामुमो के बसंत सोरेन भाजपा की लुईस मरांडी से आगे हो गए हैं। वहीं बेरमो सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल से आगे हैं।

उधर हरियाणा में कांग्रेस की इंदु राज ने 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उन्हें 60 हजार वोट मिले हैं। BJP के योगेश्वर दत्त को 50 हजार वोट मिले हैं, जोगेंदर सिंह मलिक (INLD) को 5 हजार वोट और राजकुमार सैनी (LSP) को 5611 वोट मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव 3664 वोट से आगे चल रहे हैं। ईवीएम की पहले चरण की काउंटिंग शुरू हो गई है। मतपत्रों की गिनती भी चल रही है। यहां 28 राउंड में काउंटिंग होनी है। इस सीट पर 77.25 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

UP By-Election Result 2020 Live Updates

छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट पर 8 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह सीट आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के केके ध्रुव और बीजेपी के डॉ. गंभीर सिंह के बीच है। 2018 में इस सीट पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के चीफ अजीत जोगी ने बीजेपी प्रत्याशी को 46 हजार वोट से हराकर जीत दर्ज की थी। जोगी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई। उनके बेटे अमित जोगी का नामांकन जाति प्रमाणपत्र के मामले में रिजेक्ट हो चुका है।

MP By-Election Result 2020 Live Updates

हरियाणा में एक, झारखंड में दो और छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर उपचुनाव कराए गए हैं। हरियाणा की बरोदा सीट पर बीजेपी की तरफ से पहलवान योगेश्वर दत्त मैदान में हैं। एमपी, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 3 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

Bihar Election Results 2020 LIVE

Live Blog

Haryana, Jharkhand, Chhattisgarh By-Election Results 2020 Live Updates: 

16:38 (IST)10 Nov 2020
मणिपुर: भाजपा के पाओनम ब्रोजेन सिंह ने जीता चुनाव

मणिपुर से भाजपा के पाओनम ब्रोजन सिंह ने वांगजिंग टेंथा सीट से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के मोइरंगथेम हेमंत सिंह को 1560 वोटों से शिकस्त दी। हेमंत सिंह को 46.5 फीदी वोट मिले थे, जबकि पाओनेम को 51.84 फीसदी वोट मिले।

16:14 (IST)10 Nov 2020
Haryana By-Election LIVE: योगेश्वर दत्त ने स्वीकारी हार, बोले- और मेहनत करुंगा

हरियाणा की बरोदा सीट से उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़ने केबाद कहा कि मेरे ही अंदर कुछ कमी रह गई होगी कि मैं लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर सका। मैं इस पर कोई वजह नहीं दे सकता, क्योंकि यही लोगों का चुनाव है। मैंने काफी मेहनत की है और आगे भी करता रहूंगा। मैंने जीते हुए प्रत्याशी (कांग्रेस के इंदुराज नरवाल) को बधाई दे दी है।

15:45 (IST)10 Nov 2020
Haryana By-Election Results LIVE: मतगणना केंद्र के आसपास लगी धारा-144

हरियाणा की बरोदा सीट पर वोटों की गिनती के दौरान मतगणना केंद्र के बाद 500 मीटर के दायरे में धारा-144 लगा दी गई है। दरअसल, उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसे में किसी तरह की अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरता है। 17 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस के इंदुराज नरवाल ने भाजपा के योगेश्वर दत्त पर करीब 10 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। 

15:14 (IST)10 Nov 2020
झारखंड में फिर पलट रहा पासा, अब झामुमो दोनों सीटों पर भाजपा से आगे

झारखंड की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में झामुमो ने जबरदस्त वापसी की है। दुमका विधानसभा सीट से 13वें राउंड में जेएमएम के बसंत सोरेन 2800 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, 15वें राउंड में बेरमो से कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल से 13,038 मतों से आगे हैं। 13वें राउंड की गिनती में दुमका में जेएमएम के बसंत सोरेन को 57,367 और भाजपा की लुईस मरांडी को 54,567 वोट मिले हैं। वहीं, बेरमो में 15वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह को 76,293 मत जबकि बीजेपी के योगेश्वर महतो बाटुल 63,255 मत मिले हैं।

14:41 (IST)10 Nov 2020
मणिपुरः भाजपा ने तीन में से दो सीटें जीतीं, एक पर आगे

मणिपुर में हुए उपचुननाव में भाजपा ने दो सीटों पर कब्जा जमा लिया है। वंगोई सीट पर भजापा के ओइनम लुखोई सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने नेशनल पीपुल्स पार्टी के खुरईजम लोकेशन सिंह को 257 वोटों के अंतर से हरा दिया। इससे पहले चुनाव आयोग ने सिंहट सीट पर भाजपा के गिनसुआनहाउ को विजेता घोषित किया था। इसके अलावा भाजपा दो अन्य सीट- वांगजिंग टेंथा और साइतू पर बढ़त में है। साथ ही जिन जिस सीट पर पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया है, वह भी बढ़त में ही है।

14:05 (IST)10 Nov 2020
Haryana By-Election Results LIVE: बरोदा सीट पर 11वें राउंड की काउंटिंग में भी कांग्रेस आगे

हरियाणा के बरोदा में 11वें राउंड की गिनती के बाद भी कांग्रेस के इंदुराज 10330 वोटों से आगे चल रहे थे। अब तक इंदुराज नरवाल को 35301 वोट मिले हैं, जबकि योगेश्वर दत्त को 24971 और 3241 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3548 मिले। 293 नोटा हुए और कुल 68117 वोटों की गिनती हो चुकी है।

13:41 (IST)10 Nov 2020
Jharkhand By-Election Results: हेमंत सोरेन की खाली की हुई सीट पर अब भाजपा आगे

दुमका विधानसभा सीट से 8वें राउंड में भाजपा की लुईस मरांडी 1234 वोट से आगे चल रही हैं। वहीं, 12वें राउंड में बेरमो से कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल से 12,754 मतों से आगे हैं। 8वें राउंड की गिनती में दुमका में जेएमएम के बसंत सोरेन को 32768 और भाजपा की लुईस मरांडी को 34002 वोट मिले हैं। वहीं, बेरमो में 12वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह को 64,871 मत जबकि बीजेपी के योगेश्वर महतो बाटुल 52,117 मत मिले हैं।

13:09 (IST)10 Nov 2020
Haryana, Jharkhand, Chhattisgarh By-Election Results 2020 Live Updates: कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त बरकरार

आठवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज 5902 मतों से आगे।
नौवें राउंड में भी बनाई 8191 मतों की बढ़त।
10वें राउंड में योगेश्वर दत्त कांग्रेस प्रत्याशी से 9237 मतों से पीछे।

12:39 (IST)10 Nov 2020
Haryana, Jharkhand, Chhattisgarh By-Election Results 2020 Live Updates: छठा राउंड

छठे राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस की इंदु राज ने बढ़त बना रखी है। उन्हें 17,827 वोट मिले हैं। BJP के योगेश्वर दत्त को 13985 वोट, जोगेंदर सिंह मलिक (INLC) को 1582 वोट और राजकुमार सैनी (LSP)को 2065 वोट मिले हैं। 7वें राउंड के बाद वह अपने प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी योगेश्वर दत्त कांग्रेस प्रत्याशी बरोदा उपचुनाव में मतगणना के दौरान 5217 वोट से आगे चल रहे हैं। 

12:12 (IST)10 Nov 2020
4749 वोटों से आगे चल रहीं भाजपा की लुईस मरांडी

दुमका विधानसभा उपचुनाव में पांचवें राउंड तक भाजपा की डॉ लुईस मरांडी 4749 मतों से आगे चल रही हैं. झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को 18273 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा की डॉ लुईस मरांडी को 23022 वोट मिले हैं.

11:41 (IST)10 Nov 2020
Haryana, Jharkhand, Chhattisgarh By-Election Results 2020 Live Updates: झारखंड में तीसरे राउंड में भाजपा चल रही आगे

झारखंड की दुमका विधानसभा उपचुनाव को लेकर हो रही मतगणना में तीसरे राउंड में भाजपा की डॉ लुईस मरांडी आगे चल रही हैं। दुमका विधानसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी बसंत सोरेन एवं बीजेपी प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी समेत 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

11:21 (IST)10 Nov 2020
Haryana, Jharkhand, Chhattisgarh By-Election Results 2020 Live Updates: झारखंड और दुमका से इतने उम्मीदवार

झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती की जा रही है। इन दोनों सीटों पर 12 और 16 उम्मीदवार मैदान में थे। दुमका में सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और बीजेपी के लुईस मरांडी के बीच है। वहीं बेरमो सीट पर बीजेपी के योगेश्वर महतो और कांग्रेस के अनूप सिंह के बीच टक्कर है।

10:55 (IST)10 Nov 2020
Haryana, Jharkhand, Chhattisgarh By-Election Results 2020 Live Updates: हरियाणा का रिजल्ट दोपहर तक आने की उम्मीद

हरियाणा में बरोदा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती की जा रही है। नतीजे दोपहर तक आने की उम्मीद है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, सात निर्दलीय सहित 14 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला दोपहर तक हो जाएगा। 1.81 लाख मतदाताओं में से 68 प्रतिशत मतदाताओं ने 3 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

10:29 (IST)10 Nov 2020
Haryana, Jharkhand, Chhattisgarh By-Election Results 2020 Live Updates: छत्तीसगढ़ से कांग्रेस चल रही आगे

प्रारंभिक रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 3664 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक कुल 8520 मत उनके पक्ष में गए हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी डा गंभीर सिंह को 4856 मत मिले हैं।

10:11 (IST)10 Nov 2020
झारखंड में बीजेपी आगे

भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी 3819 मतों से आगे हैं। डॉ लुईस मरांडी को 5198 मत मिले हैं। झामुमो के बसंत सोरेन को 1379 मिले।

09:27 (IST)10 Nov 2020
झारखंड के दुमका में ढाई लाख से अधिक मतदाता


दुमका विधानसभा में कुल मतदाता 2,50,720 हैं. इनमें पुरुषों की संख्या 1,26,210 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,24,510 है. ट्रांसजेंडर मतदाता मात्र एक है। अगर नये मतदाता की बात करें, तो पुरुष मतदाता 4472 और महिला मतदाताओं की संख्या 3621 है। यहां 78 फीसदी ग्रामीण आबादी और 22 फीसदी शहरी आबादी है। रक्षा सेनाओं में कार्यरत मतदाता 274 हैं।

09:14 (IST)10 Nov 2020
Haryana, Jharkhand, Chhattisgarh By-Election Results 2020 Live Updates: बिहार के साथ यहां भी वोटिंग

बिहार में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही  10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए। आज इन सभी सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और शाम तक परिणाम आ जाएंगे।

08:48 (IST)10 Nov 2020
कितने पोस्टल बैलेटों की संख्या

हरियाणा की बरोदा सीट पर पोस्टल बैलेटों की संख्या 438 है, जिसमें 80 और इससे अधिक आयु वर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं के पोस्टल बैलेट शामिल हैं। इसी प्रकार सर्विस वोटरों से भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट देने की अपील की गई थी। मतगणना दिवस पर सुबह 07:59 बजे तक प्राप्त होने वाले सर्विस वोटरों के मतों को मतगणना में शामिल किया जाएगा।