Ghaziabad Lok Sabha Election 2024 Date, Candidate Name: गाजियाबाद लोकसभा सीट को बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक माना जाता है। इस बार यहां बीजेपी ने गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट के विधायक अतुग गर्ग को चुनाव मैदान में उतारा है। अतुल गर्ग गाजियाबाद विधानसभा सीट से पिछले तीन चुनाव लड़े और दो बार उन्हें सफलता हाथ लगी है। उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी की डॉली शर्मा से है। डॉली शर्मा पिछले चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी थीं लेकिन उनकी वीके सिंह के सामने जमानत जब्त हो गई थी।
दिल्ली से सटी यूपी की गाजियाबाद लोकसभा सीट पर एक महत्वपूर्ण लोकसभा सीट है। पिछले दो चुनावों में संसद में इस क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व पूर्व सेना अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। जनरल वीके सिंह के चुनाव मैदान से हटने के बाद बीजेपी ने अतुल गर्ग को लोकसभा के रण में उतारा है। अतुल गर्ग का परिवार संघ से जुड़ा हुआ है। उनके पिता दिनेश चंद्र गर्ग गाजियाबाद शहर के पहले मेयर थे।
लोकसभा चुनाव 2024 में गाजियाबाद से कौन-कौन बड़े उम्मीदवार
गाजियाबाद लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव में 11 अप्रैल को वोट डाले गए थे। इस बार यहां 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर अभी तक सिर्फ बीजेपी, कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। बसपा और अन्य दल किसे अपना प्रत्याशी बनाते हैं, ये हम आपको घोषणा के साथ ही अपडेट करेंगे। आपके बता दें कि गाजियाबाद लोकसभा सीट पर 29 लाख से ज्यादा मतदाता है।
| Ghaziabad Lok Sabha Elections Candidates | ||
| Party | Candidate Name | |
| 1 | BJP | अतुल गर्ग |
| 2 | Congress | डॉली शर्मा |
| 3 | BSP | अभी घोषणा नहीं हुई है |
लोकसभा चुनाव 2019 में वीके सिंह ने सुरेश बंसल को हराया
बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली गाजियाबाद लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव में वीके सिंह ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव 2019 में जनरल वीके सिंह को 944503 वोट हासिल हुए थे। इस चुनाव में उन्होंने सपा-बसपा के संयुक्त प्रत्याशी सुरेश बंसल को पांच लाख वोटों से भी ज्यादा के अंतर से मात दी थी। सुरेश बंसल बसपा के कद्दावर नेता थे लेकिन वह सपा के सिंबल पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़े थे। सुरेश बंसल को 4,43,003 वोट मिले थे जबकि तीसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस पार्टी की डौली शर्मा 1,11,944 वोटों से संतोष करना पड़ा।
| Ghaziabad Lok Sabha Elections Result 2019 | ||||
| Party | Candiate Name | Votes | ||
| 1 | BJP | VK Singh | 9,44,503 | Winner |
| 2 | SP | Suresh Bansal | 4,43,003 | |
| 3 | Congress | Dolly Sharma | 1,11,944 |
लोकसभा चुनाव 2014 वीके सिंह ने राजबब्बर को दी पटखनी
इसी तरह साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी के जनरल वीके सिंह ने साढ़े पांच लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। 2014 लोकसभा चुनाव में जनरल वीके सिंह को 7,58,482 वोट मिले थे। इस चुनाव में उनका मुकाबला अभिनेता से नेता बने राजबब्बर से था लेकिन राजबब्बर को सिर्फ 1,91,222 वोट ही नसीब हुए। चुनाव में तीसरे नंबर पर बसपा के मुकुल उपाध्याय रहे। उन्हें 1,73,085 वोट मिले। सपा के सुधन रावत 1,06,984 वोट पाकर चौथे नंबर पर रहे जबकि 89,147 वोट पाकर आम आदमी पार्टी की शाजिया इल्मी पांचवें नंबर पर रहीं।
| Ghaziabad Lok Sabha Elections Result 2014 | ||||
| Party | Candiate Name | Votes | ||
| 1 | BJP | VK Singh | 7,58,482 | Winner |
| 2 | Congress | Raj Babbar | 1,91,222 | |
| 3 | BSP | Mukul | 1,73,085 | |
| 4 | SP | Sudhan Rawat | 1,06,984 | |
| 5 | AAP | Shazia Ilmi | 89,146 |
2009 में जीते थे राजनाथ सिंह
इससे पहले गाजियाबाद लोकसभा सीट पर साल 2009 के लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने जीत दर्ज की थी। राजनाथ सिंह उन दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में 359637 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के सुरेंद्र गोयल रहे। सुरेंद्र गोयल के हिस्से में 2,68,956 वोट आए जबकि बसपा के अमरपाल शर्मा 1,80,285 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। साल 2004 में हुए गाजियाबाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सुरेंद्र गोयल ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले 1991 से 1999 के बीच हुए चार लोकसभा चुनावों में बीजेपी के डॉ. रमेश चंद तोमर यहां से जीत दर्ज कर संसद पहुंचे। उन्हें 2004 में कांग्रेस पार्टी के सुरेंद्र गोयल ने हराया।
गाजियाबाद में किस जाति के कितने वोट?
गाजियाबाद लोकसभा सीट में पांच विधानसभा सीटें- लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धौलाना आती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद लोकसभा सीट पर वोटों पर वोटर्स की संख्या 27 लाख से ज्यादा थी। करीब-करीब शहरी मतदाताओं वाली इस लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा वोटर्स ब्राह्मण जाति के बताए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद में ब्राह्मण वोटर्स की संख्या छह लाख है जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या पांच लाख से ज्यादा बताई जाती है। इसके अलावा गाजियाबाद लोकसभा सीट पर वैश्य और जाटव मतदाताओं की संख्या करीब तीन-तीन लाख बताई जाती। जिले में राजपूत वोटर्स की तादाद ढाई लाख के करीब है जबकि गुर्जर और जाट वोटर्स भी यहां चुनाव को प्रभावित करते हैं।
