देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में वोटिंग होगी। फिरोजाबाद लोकसभा सीट चर्चा में बनी हुई है। यहां से समाजवादी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला बीजेपी के ठाकुर विश्वदीप सिंह से होगा। विश्वदीप सिंह साल 2014 में बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं। बसपा ने यहां सतेंद्र जैन को टिकट दिया है।
बीजेपी-सपा का रहा है दबदबा
फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर वर्तमान में सांसद भाजपा के चंद्रसेन सिंह जादौन हैं। इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। अगर हम इस सीट का समीकरण देखें तो आजादी के बाद सीट पर कुल 16 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें चार बार बीजेपी, चार बार सपा, तीन बार कांग्रेस, दो बार निर्दलीय, एक-एक बार जनता दल, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है।
PARTY | Candidate |
BJP | Thakur Vishwadeep Singh |
SP | Akshay Yadav |
BSP | Satendra Jain |
फिरोजाबाद लोकसभा का जातीय समीकरण
फिरोजाबाद लोक सभा सीट पर यादव और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। इस पर यादव मतदाताओं की संख्या करीब ढाई लाख और इतना ही मुस्लिम मतदाताओं की संख्या है। इस सीट पर दलित वोटरों की संख्या भी करीब 3 लाख है। जबकि शाक्य वोटरों की संख्या भी 80,000 है। फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर ठाकुर-ब्राह्मण वोटों की संख्या भी डेढ़ लाख है।
फिरोजाबाद 2019 चुनाव के नतीजे
PARTY | Candidate | Votes | नतीजे |
BJP | Dr. Chandra Sen Jadon | 495,819 | जीत |
SP | Akshay Yadav | 4,67,038 | |
PSP(L) | Shivpal Singh Yadav | 91,869 |
शिवपाल के कारण हारी थी सपा
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से अभी तक बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 2019 का लोकसभा चुनाव फिरोजाबाद का काफी चर्चा में रहा था। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अक्षय यादव को यहां पर हार का सामना करना पड़ा था। अहम बात यह थी कि उन्हें उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के कारण ही हार का सामना करना पड़ा था।
फिरोजाबाद 2014 चुनाव के नतीजे
PARTY | Candidate | Votes | नतीजे |
BJP | Prof. S. P. Singh Baghel | 4,20,524 | |
SP | Akshay Yadav | 5,34,583 | जीत |
BSP | Thakur Vishwadeep Singh | 1,18,909 |
शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी छोड़ चुके थे और अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के टिकट पर फिरोजाबाद से चुनाव लड़ रहे थे। सपा को बीजेपी के उम्मीदवार से 28,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि शिवपाल सिंह यादव को यहां पर 91 हजार से अधिक वोट मिले थे। अगर शिवपाल सिंह यादव यहां पर चुनाव ना लड़ते तो सपा यहां पर फिर से जीत सकती थी।
2014 में पूरे देश में मोदी लहर थी तब समाजवादी पार्टी ने यहां पर 1,14,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। सपा के अक्षय यादव ने यहां से जीत दर्ज की थी। फिरोजाबाद लोकसभा सीट से अखिलेश यादव भी सांसद चुने जा चुके हैं। 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव यहां से जीते थे।