Raebareli UP Lok Sabha Election Results 2019 Updates: उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर सोनिया गांधी ने जीत हासिल कर ली हैं। रायबरेली से सोनिया गांधी ने 167178 मतों से जीत दर्ज की है। यहां बीजेपी के दिनेश सिंह को 367740 वोट जबकि सोनिया गांधी को 534918 वोट हासिल हुए है। रायबरेली लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी खुद 15 साल से यहां सांसद हैं। 2014 में मोदी लहर के बावजूद बीजेपी का कमल यहां नहीं खिल पाया था। हालांकि, इस बार बीजेपी ने सोनिया गांधी के मुकाबले उनके ही करीबी रहे दिनेश प्रताप सिंह पर दांव खेला है। ऐसे में देखना यह है कि क्या करीबी के चक्कर में कांग्रेस का पंजा यहां फेल हो जाएगा या फिर से एक बार कांग्रेस अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहेगी।
Lok Sabha Election Results 2019: Check Here
इस बार सपा-बसपा गठबंधन ने सोनिया गांधी के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। यहां के सबसे तेज Result चेक करने के लिए Election Commission की आधिकारिक वेबसाइट्स eciresults.nic.in या ceouttarpradesh.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
Election Results 2019 Amethi: जानें राहुल और स्मृति बीच मुकाबले में कौन है आगे
रायबरेली का इतिहास: कांग्रेस का गढ़ होने की वजह से रायबरेली को हॉट सीट माना जाता है। 2014 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस यूपी में सिर्फ 2 ही लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी। इनमें एक सीट रायबरेली थी। बता दें कि रायबरेली लोकसभा सीट पर अब तक कुल 16 बार लोकसभा चुनाव और दो बार लोकसभा उपचुनाव हुए हैं। इनमें से अकेले 15 बार कांग्रेस को, जबकि एक बार भारतीय लोकदल और दो बार बीजेपी को जीत हासिल हुई है।
Highlights
रायबरेली में सोनिया खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि जितने मत मुझे मिले है असल माइने में उतने ही मत से उनकी हार हुई है।
रायबरेली में सोनिया की अपराजेय बढ़त पर बीजेपी प्रत्याशी एमएलसी दिनेश सिंह ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नही बल्कि इसमे सपा-बसपा का भी सहयोग रहा अगर सहयोग न रहा होता तो आज रायबरेली से बीजेपी की ही जीत होती।
उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर सोनिया गांधी आगे चल रही हैं। उनको अब तक 4,86,158 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को 3,29,225 मत हासिल हुए हैं। सोनिया अब 1 लाख 56 हजार वोट से आगे चल रही हैं।
रायबरेली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी प्रत्याशी पर बड़ी बढ़त बना ली है। वह करीब 1 लाख वोटों से आगे चल रही हैं।
डिप्टी CM केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि BJP के लोकसभा चुनाव 2019 में शानदार जीत के लिए देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें, यह जीत देश के हर गरीब किसानों, बुजुर्गों, महिलाओं, मजदूरों एवं युवाओं की है, जिसने पीएम मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा किया है।
रायबरेली में कांग्रेस की सोनिया गांधी ने बड़ी बढ़त बना ली है। उन्होंने करीब 50 हजार की लीड बना ली है। बीजेपी के दिनेश सिंह उनसे काफी चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 58 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। जबकि सपा-बसपा गठबंधन को 21 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है। कांग्रेस को महज रायबरेली में बढ़त मिल सकी है।
रायबरेली लोकसभा सीट पर रुझानों में सोनिया गांधी 21 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
कुछ देर पहले सोनिया गांधी बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह पिछड़ गई थी। लेकिन एक बार फिर से वह आगे हो गईं हैं।
रायबरेली से सोनिया गांधी पीछे चल। बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह आगे।
रायबरेली लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आगे चल रही हैं। जबकि बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
16 लाख पोस्टल बैलेट पहले काउंट हो रहे हैं। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 542 सीटों पर गिनती हो रही है।
रायबरेली में इस बार एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह से सोनिया गांधी का मुकाबला है। बीजेपी का दावा है कि वह इस बार कांग्रेस को हराने में कामयाब होगी। जबकि कांग्रेस का दावा है अबकी बार 5 लाख (वोट) पार।