By-Election Results 2020: बिहार विधानसभा चुनावों में परचम लहराने वाली बीजेपी ने देश के अन्य 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी शानदार प्रदर्शन किया है। खासतौर पर मध्य प्रदेश में सरकार बचाने के लिए लिहाज से जरूरी माने जा रहे 28 सीटों के उपचुनाव में बीजेपी ने 19 पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 9 सीटों पर ही विजय हासिल हुई है। इसके अलावा गुजरात की सभी 8 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल करते हुए कांग्रेस का सफाया कर दिया है। हालांकि छत्तीसगढ़ की एक सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है।
योगी सरकार के कामकाज के लिए परीक्षा माने जा रहे 7 सीटों के उपचुनाव में बीजेपी ने 6 पर जीत दर्ज की है। एसपी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है। हालांकि हरियाणा के सोनीपत की बरोदा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट और पहलवान योगेश्वर दत्त को दूसरी बार मात झेलनी पड़ी है। झारखंड में दो सीटों के उपचुनाव में एक कांग्रेस और एक झामुमो के खाते में गई है।
किन राज्यों में हुए हैं उपचुनाव?
मध्य प्रदेश 28 सीटें
उत्तर प्रदेश 07 सीटें
छत्तीसगढ़ 01 सीट
हरियाणा 01 सीट
झारखंड 02 सीटें
गुजरात 08 सीटें
कर्नाटक 02 सीटें
नगालैंड 02 सीटें
ओडिशा 02 सीटें
तेलंगाना 01 सीट
इन विधासभा सीटों पर आए नतीजे
मध्य प्रदेशः ग्वालियर-1. मुरैना 2. मेहगांव 3.ग्वालियर पूर्व 4. ग्वालियर 5. डबरा 6. बमोरी 7. अशोक नगर 8. अम्बाह 9. पोहारी 10. भांडेर 11. सुमावली 12. करेरा 13. मुंगावली 14. गोहद 15. दिमनी 16. जौरा17. सुवासरा 18. मान्धाता 19. सांवेर 20. आगर 21. बदनावर 22. हाटपिपल्या 23. नेपानगर 24. सांची (भोपाल) 25. मलहरा (छतरपुर) 26. अनूपपुर 27. ब्यावरा (राजगढ़) 28. सुरखी
जौरा, आगर और ब्यावरा सीट के 3 विधायकों का असामयिक निधन होने की वजह से उपचुनाव हुए जबकि 25 सदस्यों ने बीजेपी की सदस्यता ले ली थी।
उत्तर प्रदेश- घाटमपुर, मल्हनी, बुलंदशहर सदर, टूंडला, देवरिया सदर, बांगरमऊ, नौगावां सादात
छत्तीसगढ़ः मरवाही
गुजरातः अबडासा, लींबड़ी, मोरबी, धारी, गढ़ड़ा, करजान, डांग कपराडा
झारखंडः दुमका, बेरमो
हरियाणाः बरोदा
कर्नाटकः सीरा, राजाराजेश्वरी नगर
ओडिशाः बालासोर, तिरटोल
तेलंगानाः डुब्बक
नगालैंडः सादर्न अंगामी, पुंग्रो किफिरे
उत्तर प्रदेश में स्वार (रामपुर) सीट भी खाली है लेकिन इसपर चुनाव की घोषणा नहीं की गई थी। यहां से अब्दुल्ला आजम विधायक थे लेकिन जन्मतिथि के विवाद की वजह से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। यूपी में जिन सीटों पर चुनाव हो रहा था उनमें से 6 पर बीजेपी का कब्जा था जबकि मल्हनी पर एसपी विधायक थे। टु्ंडला सीट के विधायक रहे एसपी सिंह बघेल सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। उन्नाव की बांगरमऊ सीट कुलदीप सिंह सेंगर के निलंबन के बाद खाली हो गई। उसे बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा हुई है।