Election Commission India (ECI), Lok Sabha Election Results Updates: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में 542 सीटों पर हुये मतदान के बाद लगभग दो दिन तक चली मतगणना के परिणाम घोषित कर दिये हैं। चुनाव परिणाम के आधार पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 303 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। उल्लेखनीय है लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर सात चरण में मतदान हुआ था। तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर धनबल के भारी पैमाने पर इस्तेमाल की शिकायतों के आधार पर आयोग ने इस सीट पर अनिश्चित काल के लिये मतदान स्थगित कर दिया था। बीते 19 मई को आखिरी दौर का मतदान संपन्न होने के बाद 23 मई को मतगणना शुरु हुयी थी। शुक्रवार शाम को चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मतदान वाली सभी सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित किये जाने की जानकारी दी गयी।
Lok Sabha Election Results 2019 Constituency-Wise Winners list: Check Here
एनडीए को मिले इस जनादेश का सम्मान करते हुए राहुल गांधी ने गुरुवार को ही हार स्वीकार ली थी। उन्होंने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। वहीं, पीएम मोदी की जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे जैसे विश्व के नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
Election Results 2019 LIVE Updates: यहां देखें नतीजे



लालगंज सुरक्षित क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद ने भाजपा की प्रत्याशी व सांसद नीलम सोनकर को 1,61,597 मतों से हराकर
बदायूं में सपा नेता धर्मेद्र यादव को भाजपा उम्मीदवार संघमित्रा मौर्या से हार झेलनी पड़ी। धर्मेंद्र यादव को कुल 491959 वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार को 510343 मत मिले थे।
यूपी की बहराइच संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी अक्षयवर लाल गोंड 5,25,512 मत पाकर 1,28,669 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
यूपी की फैजाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी लल्लू सिंह 5,29,021 वोट हासिल कर 65,477 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। गठबंधन प्रत्याशी आनंदसेन यादव 4,63,544 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, 53,383 वोट के साथ कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री तीसरे स्थान पर रहे।
श्रावस्ती सीट से गठबंधन दल के बसपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने 4,41,771 वोट पाकर 5,320 मतों से जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दद्दन मिश्र 4,36,451 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, कांग्रेस से धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू 58,042 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी मेनका गांधी ने 4,58,281 वोट हासिल कर 13,859 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। गठबंधन की तरफ से मैदान में उतरी सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को हार का सामना करना पड़ा है।
बांसगांव में भाजपा के कमलेश पासवान ने बसपा के सदल प्रसाद को हराया। कमलेश ने सदल प्रसाद को 153,468 मतों से हराया। कमलेश 546673 और सदल प्रसाद को 393205 वोट मिले।
उत्तर प्रदेश की सहारनपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के हाजी फजलउर्रहमान ने भाजपा के मौजूदा सांसद राघव लखनपाल को 22417 मतों से हरा दिया। राघव बीजेपी के टिकट पर दूसरी बार मैदान में थे।
नगीना सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के गिरीश चन्द्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मौजूदा सांसद भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह को 166832 मतों से पराजित किया। रॉबट्र्सगंज सीट से भाजपा के सहयोगी दल अपना दल—सोनेलाल के पकौड़ीलाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के भाई लाल कोल को 54336 मतों से हराया। पिछली बार यह सीट भाजपा ने जीती थी।
बांदा से भाजपा के आर.के. सिंह पटेल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के श्यामाचरण गुप्ता को 58938 मतों से पराजित किया। गोरखपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा—बसपा गठबंधन के राम भुआल निषाद को तीन लाख एक हजार 664 मतों से हराया। किशन को 717122 मत मिले जबकि निषाद को 415458 वोट हासिल हुए।
हाथरस से भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के रामजी लाल सुमन को 260208 मतों से हराया। उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा के अरुण शंकर शुक्ला को चार लाख 956 मतों से हराया। अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मौजूदा सांसद सतीश कुमार गौतम ने सपा—बसपा—रालोद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अजीत बालियान को 229261 मतों से हराया।
जालौन सीट से भाजपा उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अजय सिंह को 158377 वोटों से हराया। बलिया सीट से भाजपा उम्मीदवार वीरेन्द्र सिंह मस्त ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के सनातन पाण्डेय को 15519 मतों से परास्त किया। गोण्डा से भाजपा उम्मीदवार कीर्तिवद्र्धन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को 166360 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी।
अमरोहा सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दानिश अली ने भाजपा के मौजूदा सांसद एवं उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर को 63248 मतों से हराया। जौनपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के श्याम सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान सांसद डॉक्टर कृष्ण प्रताप सिंह को 80754 वोट से पराजित किया।
सहारनपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के हाजी फजलउर्रहमान ने भाजपा के मौजूदा सांसद राघव लखनपाल को 22417 मतों से हराया। मुरादाबाद से गठबंधन प्रत्याशी सपा के डॉक्टर एस.टी. हसन ने भाजपा के मौजूदा सांसद कुंवर सर्वेश कुमार को 97878 मतों से पराजित किया। श्रावस्ती सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के राम शिरोमणि ने कड़ी टक्कर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार दद्दन मिश्रा को 5320 मतों से हराया।
हरदोई सीट से भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश ने गठबंधन उम्मीदवार सपा की ऊषा वर्मा को 132474 वोटों से हराया। कौशाम्बी से भाजपा के विनोद कुमार सोनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के इंद्रजीत सरोज को 38722 मतों से पराजित किया। झांसी सीट से भाजपा के अनुराग शर्मा ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के श्याम सुंदर सिंह को 362865 वोटों से हराया। सलेमपुर से भाजपा के मौजूदा सांसद एवं प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के आर. एस. कुशवाहा को 112477 वोटों से पराजित किया।
कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को मात्र 55258 वोट ही मिल सके। बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के योगेश वर्मा को 290057 मतों से हराया। मछलीशहर से भाजपा उम्मीदवार बी.पी. सरोज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के त्रिभुवन राम को 181 मतों के बेहद नजदीकी अंतर से पराजित किया। शाहजहांपुर से भाजपा के अरुण कुमार सागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के अमर चंद्र जौहर को 268418 वोटों से परास्त किया।
मेरठ से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के हाजी याकूब कुरैशी को 4729 मतों से पराजित किया। प्रतापगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अशोक त्रिपाठी को 117752 वोटों से हराया। फर्रुखाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के मनोज अग्रवाल को 221702 मतों से परास्त किया।
बासगांव सीट से भाजपा उम्मीदवार कमलेश पासवान ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के सदल प्रसाद को 153468 वोटों से पराजित किया। डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के आफताब आलम को 105321 मतों से हराया। महराजगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के अखिलेश को 340424 वोटों से परास्त किया।
खीरी सीट से भाजपा के अजय कुमार ने गठबंधन उम्मीदवार सपा की पूर्वी वर्मा को 218807 वोटों से परास्त किया। मोहनलालगंज सीट से मौजूदा भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के सी. एल. वर्मा को 90229 वोटों से हराया। संत कबीरनगर सीट से भाजपा के प्रवीण कुमार निषाद ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के भीष्म शंकर को 35749 मतों से शिकस्त दी।
संभल सीट से गठबंधन उम्मीदवार सपा के डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को 174826 मतों से हराया। सीतापुर सीट से भाजपा उम्मीदवार मौजूदा सांसद राजेश वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के नकुल दुबे को 100833 मतों से शिकस्त दी। हमीरपुर से भाजपा उम्मीदवार कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दिलीप कुमार सिंह को 248652 मतों से पराजित किया।
मुजफ्फरनगर सीट से मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी संजीव कुमार बालियान ने गठबंधन उम्मीदवार राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख चौधरी अजित सिंह को 6526 मतों से हराया। फूलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार केसरी देवी पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी सपा के पंधारी यादव को 171968 मतों से हराया। रामपुर सीट से गठबंधन उम्मीदवार वरिष्ठ सपा नेता आजम खान ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की जयाप्रदा को 109997 मतों से शिकस्त दी।
मथुरा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह को 293471 मतों से हराया। मिश्रिख सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के डॉक्टर नीलू सत्यार्थी को 100672 मतों से हराया।
मध्य प्रदेश में बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को लगभग तीन लाख 64 हजार 822 वोटों से हराया है। बता दें कि साध्वी हाल ही में अपने विवादित बयानों को लेकर खासा सुर्खियों में रहीं थीं और पीएम ने उनके बयानों पर कहा था कि वह उन्हें दिल से कभी माफ नहीं कर पाएंगे। साध्वी प्रज्ञा इसके अलावा 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस की आरोपी भी हैं।
कानपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के श्री प्रकाश जयसवाल को 155934 मतों से शिकस्त दी। कुशीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के नथुनी प्रसाद कुशवाहा को 337560 वोटों से हराया। लालगंज सीट से गठबंधन उम्मीदवार बसपा की संगीता आजाद ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की नीलम सोनकर को 161597 मतों से शिकस्त दी।
कानपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के श्री प्रकाश जयसवाल को 155934 मतों से शिकस्त दी। कुशीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के नथुनी प्रसाद कुशवाहा को 337560 वोटों से हराया। लालगंज सीट से गठबंधन उम्मीदवार बसपा की संगीता आजाद ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की नीलम सोनकर को 161597 मतों से शिकस्त दी।
कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार सपा की तबस्सुम हसन को 92160 मतों से शिकस्त दी। कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के चंद्रदेव राम यादव को 261601 मतों से पराजित किया। कन्नौज सीट से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को 12353 वोटों से हराया।
गौतम बुद्ध नगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के सतवीर को 336922 मतों से हराया। गाजियाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार सपा के सुरेश बंसल को 501500 मतों से हराया। घोसी सीट से गठबंधन उम्मीदवार बसपा के अतुल कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के मौजूदा सांसद हरिनारायण राजभर को 122568 मतों से हराया।
इटावा सीट पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भाजपा उम्मीदवार रामशंकर कठेरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार सपा के कमलेश कुमार को 64437 मतों से पराजित किया। फैजाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार मौजूदा सांसद लल्लू सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार सपा के आनंद सिंह को 65477 मतों से शिकस्त दी। फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर को 495065 मतों के भारी अंतर से परास्त किया।
बस्ती सीट से भाजपा उम्मीदवार हरिश्चंद्र उर्फ़ हरीश द्विवेदी ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के राम प्रसाद चौधरी को 30354 मतों से हराया। बिजनौर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के मलूक नागर ने इसी सीट से भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी राजा भारतेंद्र सिंह को 69941 वोटों से शिकस्त देकर यह सीट भाजपा से छीन ली। देवरिया सीट से भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के विनोद कुमार जायसवाल को 249931 मतों से हराया। एटा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के कुंवर देवेंद्र सिंह यादव को 122670 मतों से शिकस्त दी।
सपा का गढ़ रहे बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की संघमित्रा मौर्य ने सपा के सांसद एवं गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 18454 वोटों से शिकस्त दी। बाराबंकी सीट से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के राम सागर रावत को 110140 मतों से हराया। बरेली सीट से केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार गंगवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी सपा के भगवत शरण गंगवार को 167282 वोटों से पराजित किया।
अमेठी सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55120 मतों से शिकस्त दी। स्मृति की यह जीत इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि अमेठी कई पीढ़ियों से नेहरू गांधी परिवार का गढ़ रहा है। आंवला सीट से मौजूदा सांसद भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र कश्यप ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा की रुचि वीरा को 113743 मतों से पराजित किया।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में हैदराबाद लोकसभा सीट पर लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। ओवैसी इस सीट पर 2004 से जीतते आ रहे हैं। ओवैसी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के जे भगवंत राव को 2. 82 लाख वोटों के अंतर से हराया।
इलाहाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के राजेंद्र सिंह पटेल को 184275 मतों से शिकस्त दी। अंबेडकर नगर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के रितेश पांडे ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री भाजपा उम्मीदवार मुकुट बिहारी को 95880 वोटों से हराया।
चंदौली सीट से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के संजय सिंह चौहान को 13959 वोटों से हराया। आगरा सीट से भाजपा के सत्यपाल सिंह बघेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के मनोज कुमार सोनी को 211546 मतों से हराया। अकबरपुर सीट से भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा की निशा सचान को 275142 वोटों से परास्त किया।
पीलीभीत सीट से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के हेमराज वर्मा को दो लाख 55 हजार 627 मतों से हराया। भदोही सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के रंगनाथ मिश्र को 43615 वोटों से पराजित किया।
मैनपुरी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य को 94398 मतों से हराया। वह इस सीट से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते हैं। मिर्जापुर से भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल की प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के राम चरित्र निषाद को 232008 से परास्त किया।
संप्रग अध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट एक बार फिर जीत ली है। सोनिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को एक लाख 67 हजार मतों से हराया। रायबरेली सीट से सोनिया की यह लगातार पांचवीं जीत है।
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर सीट से गठबंधन उम्मीदवार बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा को 198205 मतों से हराया। बागपत सीट से भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रालोद को जयंत चौधरी को 17546 मतों से पराजित किया।
लखनऊ सीट से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी निकटतम प्रत्याशी सपा की पूनम सिन्हा को 347302 मतों से हराया। सुलतानपुर से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कड़े संघर्ष के बाद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के चंद्रभद्र सिंह 'सोनू' को 14526 मतों से हराया।
चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक वाराणसी से प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सपा की शालिनी यादव को चार लाख 79 हजार 505 मतों से परास्त किया। मोदी को कुल 674664 मत मिले। वहीं शालिनी को 195159 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें 152548 मत प्राप्त हुए।