10 मार्च को पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और गोवा में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। इससे पहले 7 मार्च को यूपी के सातवें और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हुआ। वहीं इसके बाद जारी हुए तमाम एग्जिट पोल से सियासी मैदान में कयासों का दौर शुरू हो चुका है। बता दें कि न्यूज 24 चाणक्य के एग्जिट पोल में जहां उत्तराखंड, यूपी में वापसी करती दिख रही है वहीं पंजाब में वह सत्ता से बहुत दूर है।

उत्तराखंड: गौरतलब है कि न्यूज 24 चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल सकता है। पोल के हिसाब से पार्टी उत्तराखंड में 43 सीटें जीत सकती है। इसके अलावा कांग्रेस को 24 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश: न्यूज 24 चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है। भाजपा+ को 294 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सपा+ को 105 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा को 2, कांग्रेस को 1 और अन्य को 1 सीट मिल सकती है। बता दें कि यूपी में अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो न्यूज 24-टुडेज़ चाणक्य एनलासिस के हिसाब से बीजेपी को 43 फीसदी (±3) वोट मिलने का अनुमान है।

वहीं यूपी में सपा को 35 (±3), बीएसपी 13 (±3), कांग्रेस 4 (±3) और अन्य 5 (±3) फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। बता दें कि इस बार यूपी में योगी सरकार से ब्राह्मण वोटों की नाराजगी की भी खबरें चल रही थीं। ऐसे में न्यूज 24-टुडेज़ चाणक्य के मुताबिक इस बार 65 फीसदी ब्राह्मण वोट भाजपा के साथ गया है। वहीं सपा के साथ 16 फीसदी, बीएसपी को 9 प्रतिशत ब्राह्मण वोट मिलने का अनुमान है।

इसके बाद प्रदेश में राजपूतों ने बीजेपी 71 फीसदी, जबकि सपा 11 फीसदी और बीएसपी को 4 फीसदी वोट किए।

पंजाब: न्यूज 24 चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत हासिल कर सकती है। पार्टी को 100 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को 10, भाजपा+ को 1 और अकाली दल+ को 6 सीटें मिल सकती हैं।