UP Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव की काउंटिग जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यूपी में कुछ ऐसी सीटें हैं जिन पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है और बीजेपी पिछड़ती हुई नजर आ रही है। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा ने 45905 वोटों से बढ़त बनाई हुई और बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी पिछड़ रही हैं।
इलेक्शन कमीशन के आंकड़ो के मुताबिक, समाजवादी पार्टी 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच काफी टफ फाइट है। कांग्रेस पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है। जिन सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है उनमें सहारनपुर, अमरोहा, सीतापुर, राय बरेली, अमेठी, इलाहबाद और बाराबंकी सीट शामिल है।
समाजवादी पार्टी ने बनाई बढ़त
सुल्तानपुर में सपा के राम भुआल निषाद भाजपा की मेनका संजय गांधी से13525 मतों से आगे चल रहे हैं। घोसी से सपा प्रत्याशी राजीव राय 14789 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर अरविंद राजभर हैं। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव 73434 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
सहारनपुर में इमरान मसूद 70 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल पीछे चल रहे हैं। अमरोहा में कुंवर दानिश अली छह हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, सीतापुर में राकेश राठौड़ 71,000 वोट से आगे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिनेश प्रताप सिंह से करीब 2 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
साथ ही, संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जिया उर रहमान लीड बनाए हुए हैं। वहीं, बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी करीब 5 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। फैजाबाद लोकसभा में कांटे की टक्कर इंडिया गठबंधन के अवधेश प्रसाद 3045 वोट से चल रहे आगे।