दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रचार अभियान शुरू हो गया है। घर-घर जाकर प्रचार के साथ कार्नर बैठक भी हो रही है। कांग्रेस, भाजपा और ‘आप’ के उम्मीदवारों सुबह से शाम तक प्रचार में जुटे हुए हैं। रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के वेलकम वार्ड नंबर-39 के कांग्रेसी उम्मीदवार सुशील तिवारी रविवार को सुबह से शाम तक रहमान बिल्डिंग, जींस मार्केट, झीलवाला पार्क में प्रचार अभियान चलाया। वे कार्नर बैठक भी ली और कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को विजयी दिलाने के लिए दिन रात एक करने की अपील की। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों मनोज नैय्यर, संजय गुप्ता, मंयक चतुर्वेदी, अमृत प्रधान, पूर्व विधायक विपिन शर्मा और केके जोशी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे। इस क्षेत्र के भाजपा के अजय शर्मा और आप के गुरविंदर सिंह ने भी रविवार को प्रचार किया। दिलशाद कालोनी वार्ड-35 से कांग्रेस के चौधरी अजीत सिंह रविवार को सुबह से शाम तक प्रचार अभियान के दौरान चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए।
अजीत सिंह रविवार को ताहिरपुर सराय, खेड़ा गांव में पदयात्रा करते हुए जनता फ्लैट जीटीवी एंकेल्व में कार्नर बैठक की। शाम में ओ-पाकेट दिलशाद गार्डन में भी उन्होंने लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रूपरेखा बनाई। दिलशाद कालोनी वार्ड-28 से भाजपा की प्रत्याशी इंदिरा झा प्रचार के दौरान एफ ब्लाक, सीडी ब्लाक, जेएंडके ब्लाक में प्रचार अभियान चलाया। उनके साथ पूर्व मेयर रामनारायण दूबे, मंडल अध्यक्ष प्रमोद हांडा सहित कई लोग मौजूद थे। पास के सीलमपुर वार्ड 42 से भी भाजपा की उम्मीदवार सीमा शर्मा ने रविवार को इलाके के बी-एक, ई, एफ, बी ब्लाक होते गौतमपुरी में पदयात्रा कर लोगों से केंद्र सरकार की नीतियों के पक्ष में वोट देने की मांग की। कांग्रेसी उम्मीदवार मुकेश गोयल ने आदर्शनगर में रविवार को अपना प्रचार अभियान चलाया। वे जहांगीरपुरी, महेंद्रा पार्क में रोड शो करते हुए शाम में कार्नर बैठक की। उनके साथ इलाके के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। अशोक विहार से कांग्रेस के अशोक बसोया ने भी रविवार को प्रचार अभियान चलाया। भाटी वार्ड से कांग्रेस की राधिका तंवर रविवार को अपने ससुर निगम पार्षद राजेद्र तंवर के साथ डेरा गांव और शांति कैंप में घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगा।