Himachal Pradesh, HP Election Chunav Result 2017: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। हिमाचल में 65 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। 3 सीटों के नतीजे आने बाकी हैं। हिमाचल में बीजेपी को 44 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली है, वहीं अन्‍य के खाते में 2 सीट गई हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने बताया कि पर्यवेक्षक के रूप में अरुण जेटली और सरोज पांडे गुजरात जाएंगे। रिजल्ट के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कहा कि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से गुजरात के चुनाव की विजय एक डबल खुशी का विषय है। मैं गुजरात बीजेपी के नेताओं और कार्यकताओं को बधाई देता हूं। लोकतंत्र में चुनाव सरकार के काम का लेखा जोखा होता है। हिमचाल प्रदेश में जिस तरह नतीजे दिखाए हैं, वो इस बात का सबूत हैं, कि अगर आप विकास नहीं करते हैं , तो पांच साल के बाद जनता आपको स्वीकार नहीं करती है। हिमाचल प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है। गुजरात के चुनाव बीजेपी के इतिहास में ये अभूतपूर्व चुनाव हैं। बीजेपी की हार से लोग खुश हो सकते हैं। लोकतंत्र अगर लगातार विकास के मुद्दे पर लगातार विजयी हो रहा है, तो कभी न कभी विरोधी इसे स्वीकार करेंगे, इतनी तो आशा की जा सकती है। 2014 के चुनाव के बाद विकास का माहौल बना है। सरकारों की प्रथमिकता विकास बनता गया है। बीजेपी अगर पसंद हो या न हो, लेकिन देश को विकास के रास्ते से भटकाने की कोशिश करने की हरकत मत कीजिए।

हिमाचल में कहां से कौन जीता, पढ़‍िए विजेताओं की पूरी लिस्‍ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस जीत ने यह स्थापित कर दिया है कि लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अब साफ है कि कांग्रेस का 2019 में भी कुछ नहीं हो सकता, उसे अब 2024 की तैयारी करनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधनसभा के भीतर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि गुजरात की जीत ऐतिहासिक है। जो लोग गुजरात मॉडल पर सवाल खड़ा कर रहे थे उन्हें जनता ने जवाब दे दिया है। जनता ने गुजरात और हिमाचल में जो जनाधार दिया है वह विपक्ष के लिए एक सबक है।

यहां देखें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के सीटवार नतीजे

भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों रवीन्द्र रवि और विप्लव ठाकुर को देहरा से निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह से हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के मौजूदा विधायक अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा के विजय ज्योति सेन को हराकर जीत दर्ज की। दोनों शाही परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। भाकपा के राकेश सिंघा ने ठियोग से भाजपा के अपने निकट प्रतिद्वंद्वी राकेश वर्मा को हराया। राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रहे रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 20 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है जबकि भाजपा 44 और अन्य सीटों पर छोटे दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं।

कब आएंगे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे 2017?

नतीजे 18 दिसंबर की सुबह से आना शुरू हो जाएंगे। आखिरी परिणाम आने में शाम हो सकती है।

कहां देख सकेंगे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे 2017 की ताजा अपडेट?

रिजल्‍ट्स को आप हमारे लाइव ब्‍लॉग पर फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा जनसत्‍ता के फेसबुक ट्विटर पेज भी आपको नतीजों का ताजा अपडेट मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजे 2017 LIVE: यहां देखिए किस सीट पर किसे मिली जीत

धर्मशाला, मंडी चुनाव नतीजे 2017 LIVE: जानिए ताजा रुझान

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में नतीजे उम्मीदों के अनुरूप रहेंगे। राजनाथ ने संसद के बाहर संवाददाताओं को बताया, “नतीजे हमारी उम्मीदों मुताबिक ही हैं। हम दोनों राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।” यह पूछे जाने पर कि क्या विधानसभा चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में लोगों के विश्वास की पुष्टि करते हैं? इसके जवाब में गृहमंत्री ने कहा, “हां, यकीनन यह मोदी के विकास कार्यों में लोगों की आस्था को दर्शाता है।”