Karnataka Assembly Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने जीत की हुंकार भरी है। यहां की 137 विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं चिक्कमगलुरु सीट पर कांग्रेस के एचडी थम्मैया ने 64,552 मतों से जीत हासिल की है।
राज्य की चिक्कमगलुरु सीट पर 10 मई को वोटिंग हुई थी। यहां भाजपा प्रत्याशी सीटी रवि और कांग्रेस के एचडी थम्मैया के बीच कड़ा मुकाबला था। लगातार 15 सालों से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है और सीटी रवि यहां से विधायक थे।
कांग्रेस के एचडी थम्मैया जीते
- चिक्कमगलुरु सीट पर कांग्रेस के एचडी थम्मैया 64,552 मतों के साथ जीत हांसिल कर चुके हैं। वहीं बीजेपी के सी.टी. रवि को करारी हार मिली है। वे 55,678 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। हालांकि जेडीएस के बी.एम. थिम्मा शेट्टी को सिर्फ 1213 वोट ही मिले हैं।
- इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, 02 बजकर 5 मिनट पर कांग्रेस के एचडी थम्मैया 49733 मतों से पहले आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के सी.टी. रवि ने बढ़त कर 46063 मत हांसिल कर लिए। हालांकि जनता दल के बी.एम. थिम्मा शेट्टी को महज 1057 वोट ही मिले हैं।
- इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, 12 बजकर 22 मिनट पर कांग्रेस के एचडी थम्मैया 27,479 मतों से पहले आगे चल रहे हैं। बीजेपी के सी.टी. रवि को 25,563 मत मिले। वहीं जनता दल के बी.एम. थिम्मा शेट्टी 637 मतों के साथ पीछे चल रहे हैं।
- इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, 11 बजकर 18 मिनट पर कांग्रेस के एचडी थम्मैया 12765 मतों से पहले नंबर है। बीजेपी के सी.टी. रवि को 11953 मत मिले। वहीं जनता दल के बी.एम. थिम्मा शेट्टी को महज 339 मत ही मिले।
यह सीट उडुपी चिकमंगलूर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस क्षेत्र में लिंगायत और वोक्कालिगा समुदायों के लोग रहते हैं। इस सीट पर जिन दो उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला था वह दोनों भी इन्हीं समुदायों से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा के सीटी रवि वोक्कलिगा समुदाय से हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी एचडी थम्मैया लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। थम्मैया विधानसभा चुनाव से थोड़े समय पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह साल 2007 से भाजपा में थे और इस दौरान उन्होंने कई बड़ी जिम्मेदारियां संभालीं।
2018 के चुनाव में सीटी रवि ने कांग्रेस को दी थी करारी शिकस्त
सीटी रवि चिक्कमगलुरु से विधायक हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी थी। उन साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सी टी रवि ने कांग्रेस के शंकर बी एल को 26314 वोटों के मार्जिन से हराया था। इससे पहले 2013 के चुनाव में भी भाजपा ने ही यह सीट जीती थी। 2008 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने इस सीट पर 15,084 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। अब देखना यह होगा कि क्या भाजपा इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रख पाती है।
कर्नाटक में 10 मई को 224 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। इससे पहले 2018 में पिछला विधानसभा चुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा ने 113 सीटें जीती थीं। वहीं, 74न सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली, जबकि बाकी सीटें अन्य दलों के पास गईं। 10 मई को वोटिंग के दौरान 58,282 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे। इस बार कुल 5.21 करोड़ मतदाताओं ने अपने वोट डालने के अधिकार उपयोग किया। इनमें 2.59 करोड़ महिला वोटर्स और 2.62 पुरुष वोटर्स हैं। इसके अलावा, 41,000 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।