छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। बीजेपी को बड़ा बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। जहां कांग्रेस नतीजे के पहले बड़ी जीत का दावा कर रही थी, वहीं भाजपा ने उसे बड़ा झटका दिया है। सुबह 2 बजे तक के रुझानों के अनुसार बीजेपी छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है।

बीजेपी ने कांग्रेस, बीएसपी और अमित जोगी को दिया झटका

सबसे अहम बात बीजेपी ने केवल कांग्रेस को ही नहीं बल्कि बीएसपी और अमित जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को भी झटका दिया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीएससी को दो और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। लेकिन इस बार दोनों ही दलों को 2 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है और इनकी 5 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा को छत्तीसगढ़ में 39 सीटों का फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस को 35 सीटों का घाटा होता हुआ नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ में जहां कड़ी टक्कर देखने को मिल रही। वहीं कई सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच भी कांटे की लड़ाई देखने को मिल रही है।

कांटे की लड़ाई के बीच खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी फंसे हुए नजर आ रहे थे। भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और यहीं से विधायक भी थे। बीजेपी ने उनके सामने अपने सांसद विजय बघेल को उतारा था। हालांकि डेढ़ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भूपेश बघेल 5 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। विजय बघेल 2008 में भूपेश बघेल को चुनाव हरा भी चुके हैं।

भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं

सुबह डेढ़ बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा के विजय बघेल, भूपेश बघेल से 5598 वोटों से आगे चल रहे हैं। विजय बघेल को 41453 वोट मिले हैं जबकि भूपेश बघेल को 47051 वोट मिले हैं। वहीं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अमित जोगी भी यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें 2371 वोट मिले हैं। उनकी जमानत जब्त होती हुई नजर आ रही है।