Chhattisgarh Election Result 2018 Date, Exit Poll: देशभर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं जिनमें से छत्तीसगढ़ भी एक है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के लिए दो चरणों में मतदान हुआ जिसमें पहले चरण का मतदान 12 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ था। राज्य में कुल 90 सीटों के लिए मतदान हुआ जिनमें से 18 सीटों के लिए पहले चरण और बाकी 72 सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान हुआ। किसी भी पार्टी को राज्य में सत्ता में आने के लिए 46 सीटों पर विजय करनी होगी। राज्य में भाजपा और कांग्रेस मुख्य पार्टियां हैं। बीजेपी जहां 49 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं कांग्रेस 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अनुमानित तौर पर एग्जिट पोल के 6 नतीजों में से 3 कांग्रेस और 3 बीजेपी की ओर रुझान दिखा रहे हैं। राज्य में मतदान की गणना 11 दिसंबर से शुरु होगी जिसके बाद ही साफ होगा कि जनता ने किस पार्टी को कुर्सी सौंपी है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में कहा गया कि 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 55 से 65 सीटें मिल सकती है, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा को 21 से 31 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। रिपब्लिक टीवी-सी वोटर ने कांग्रेस 40 से 50 सीटें दी है, जबकि भाजपा को 35-43 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स और एबीपी न्यूज-सीएसडीएस ने कहा कि भाजपा चौथी बार सत्तारूढ़ होगी। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने भाजपा को 46 और कांग्रेस को 35 सीटें दी है जबकि एबीपी न्यूज-सीएसडीएस ने भाजपा को 52 और कांग्रेस को 35 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
यहां पढ़ें Election Result 2018 से जुड़े ताजा अपडेट: Mizoram | Madhya Pradesh | Telangana | Rajasthan
न्यूज नेशन के मुताबिक, कांग्रेस को 40 से 44 सीटें और भाजपा को 38 से 42 सीटें मिलने की बात कही है। न्यूज24-पेश मीडिया के एक्जिट पोल में कांग्रेस को 45 से 51 सीटों के साथ विजयी बताया गया है, वहीं भाजपा को 36 से 42 सीटें मिलने की बात कही गई है। वर्ष 2013 में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई थी। भाजपा को 49 और कांग्रेस को 39 सीटें मिली थीं।

