Lok Sabha Election 2019:  मंगलवार को भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश की 29 और पश्चिम बंगाल की 10 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम ऐलान किया। इस लिस्ट में आज ही भाजपा में शामिल हुईं जयाप्रदा का भी नाम शामिल रहा। वहीं इस लिस्ट में मेनका गांधी और वरुण गांधी की सीट भी बदली नजर आई।

वरुण और मेनका की सीटों की अदला-बदली : केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को वरुण गांधी की सीट सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है। जबकि वरुण गांधी को मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से चुनावी मैदान में उतारा गया है। यानी दोनों की सीटें आपस में बदली हैं। इसके साथ ही रामपुर सीट से भाजपा की ओर से जयाप्रदा मैदान में उतरेंगी। यानी जयाप्रदा का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान से होगा।

National Hindi News Today LIVE: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

कौन कहां से मैदान में: लिस्ट में वरुण गांधी, मेनका गांधी और जयाप्रदा के अलावा मनोज सिन्हा की सीट भी घोषित कर दी है। वो गाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही धौरहा से रेखा वर्मा, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत, अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले, जालौन से भानु प्रताप वर्मा, हमीरपुर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, इटावा से रमाशंकर कठेरिया, कन्नौज से सुब्रत पाठक, कानपुर से सत्यदेव पचौरी, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ,कौशांबी से विनोद सोनकर और इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी मैदान में उतरेंगे।

 

लोकसभा चुनाव 2019 के अलावा इस साल होंगे चार राज्यों में विधानसभा चुनाव: एक तरफ जहां इस साल लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं तो वहीं इस साल ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। विधानसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में होंगे। वहीं बता दें कि लोकसभा चुनाव की शुरुआत 11 अप्रैल से होगी और सात चरणों में चुनाव होंगे। जिसमें 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान किया जाएगा। वहीं बता दें कि पहले चरण में 20 राज्य- 91 सीटें, दूसरे चरण में 13 राज्य- 97 सीटें, तीसरे चरण में 14 राज्य- 115 सीटें, चौथे चरण में 09 राज्य-71 सीटें, पांचवे चरण में 07 राज्य-51 सीटें, छठे चरण में 07 राज्य-59 सीटें और सातवें चरण में 08 राज्य-59 सीटों पर मतदान होगा।