प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक एंट्री को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका की एंट्री को राहुल गांधी की नाकामी से जोड़ा है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने आज राहुल गांधी के फेल होने की घोषणा कर दी है।’ उल्लेखनीय है कि 2014 में स्मृति को राहुल गांधी से हार का सामना करना पड़ा था।

‘राहुल को बैसाखी देने के लिए हुआ राज्याभिषेक’: भाजपा की तरफ से औपचारिक प्रतिक्रिया देते हुए प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘आज परिवार से राज्याभिषेक हुआ है। एक परिवार की पार्टी है। इसमें कोई शक नहीं है। हम बधाई देना चाहते हैं कांग्रेस को। राहुल गांधी के नाकामी को कांग्रेस ने घोषित किया है। महागठबंधन से नकारे जाने के बाद राहुल गांधी को बैसाखी चाहिए थी इसीलिए प्रियंका गांधी को लाया गया है। आज नया भारत यह सवाल पूछ रहा है- नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव जी, सोनिया के बाद राहुल जी, प्रियंका वाड्रा जी, आगे कौन?’

शिवराज ने भी दी प्रतिक्रियाः मध्य प्रदेश के

प्रियंका के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश ही क्यों? उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से की कमान प्रियंका गांधी को सौंपी गई है। उन्हें इस इलाके का प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि इसी हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं का निर्वाचन क्षेत्र आता है। ऐसे में प्रियंका को यहां का प्रभारी बनाना भाजपा की घेरेबंदी के लिए 2019 का बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।