बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम हैं। अहम बात ये है कि इलाहाबाद से सांसद रीता बहुगुणा जोशी और चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर का टिकट कट गया है। बीजेपी ने आसनसोल से पवन सिंह के इनकार करने के बाद वहां से एसएस अहलूवालिया को टिकट दिया है।

बीजेपी की लिस्ट में यूपी के 7 नाम शामिल

बीजेपी ने अपनी नई लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 7 और चंडीगढ़ और बंगाल से एक-एक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी से बीजेपी ने राज्य सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को उतारा है तो वहीं कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारसनाथ राय को उम्मीदवार बनाया है। बंगाल की आसनसोल सीट से से एसएस अहलूवालिया और चंडीगढ़ से संजय टंडन को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

यहां देखें यूपी बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

क्रम संख्यायूपी की लोकसभा सीटोंबीजेपी के प्रत्याशी
1सहारनपुरराघव लखनपाल
2कैरानाप्रदीप कुमार
3मुजफ्फरनगरसंजीव बालियान
4बिजनौरचंदन चौहान
5नगीनाओमकुमार
6मुरादाबादसर्वेश सिंह
7रामपुरघनश्याम लोधी
8संभलपरमेश्वर लाल सैनी
9अमरोहाकंवर सिंह तंवर
10मेरठअरुण गोविल
11बागपत राजकुमार सांगवान
12गाजियाबादअतुल गर्ग
13गौतमबुद्ध नगरमहेश शर्मा
14बुलंदशहरडॉक्टर भोला सिंह
15अलीगढ़सतीश गौतम
16हाथरसअनूप वाल्मीकी
17मथुराहेमा मालिनी
18आगराएसपी सिंह बघेल
19फतेहपुर सीकरीराजकुमार सिंह
20एटाराजवीर सिंह
21बदायूंदुर्विजय सिंह
22आंवलाधर्मेंद्र कश्यप
23बरेलीछत्रपाल सिंह गंगवार
24पीलीभीतजितिन प्रसाद
25शाहजहांपुरअरुण सागर
26खीरीअजय मिश्रा टेनी
27धौरहरारेखा वर्मा
28सीतापुरराजेश वर्मा
29हरदोईजयप्रकाश रावत
30मिश्रिखअशोक कुमार रावत
31मोहनलाल गंजकौशल किशोर
32लखनऊराजनाथ सिंह
33अमेठीस्मृति इरानी
34सुल्तानपुर मेनका गांधी
35प्रतापगढ़संगमलाल गुप्ता
36फर्रुखाबादमुकेश राजपूत
37इटावारामशंकर कठेरिया
38कन्नौजसुब्रत पाठक
39अकबरपुरदेवेंद्र सिंह भोले
40झांसीअनुराग शर्मा
41हमीरपुरपुष्पेंद्र सिंह चंदेल
42बांदाआरके सिंह पटेल
43फतेहपुरसाध्वी निरंजन ज्योति
44बाराबंकीराजरानी रावत
45फैजाबादलल्लू सिंह
46अंबेडकरनगररितेश पांडे
47बहराइचडॉक्टर अरविंद गोड
48श्रावस्तीसाकेत मिश्रा
49गोंडाकार्तिवर्धन सिंह
50डुमरियागंजजगदंबिका पाल
51बस्तीहरीश द्विवेदी
52संत कबीर नगर प्रवीण निषाद
53महाराजगंजपंकज चौधरी
54गोरखपुररवि किशन
55कुशीनगरविजय कुमार दुबे
56बांसगांवकमलेश पासवान
57लालगंजनीलम सोनकर
58आजमगढ़ दिनेश लाल निरहुआ
59घोसीअरविंद राजभर
60सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा
61जौनपुरकृपाशंकर सिंह
62चंदौलीमहेंद्र नाथ पांडे
63वाराणसीनरेंद्र मोदी
64मिर्जापुर (अपना दल)अनुप्रिया पटेल
65कानपुररमेश अवस्थी
66मैनपुरी जयवीर सिंह ठाकुर
67कौशांबी (SC)विनोद सोनकर
68फूलपुर प्रवीण पटेल
69इलाहाबाद नीरज त्रिपाठी
70बलियानीरज शेखर
71मछलीशहर (SC)बीपी सरोज
72गाजीपुरपारस नाथ राय