उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम चुनाव में मेयर की सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार बिहारी लाल आर्य 83648 वोटों के बड़े अंतर से जीते हैं। वहीं 39903 वोट पाकर कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद कुमार दूसरे नंबर पर रहे हैं। उत्तर प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा है, झांसी की इस जीत को अब तक की सबसे बड़ी जीत कहा जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) फिलहाल 15 निगमों में आगे है। इनमें हाई-स्टेक अयोध्या और लखनऊ नगर निगम शामिल हैं।

यूपी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती चल रही है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव जैसे राजनेताओं ने जोरदार प्रचार किया है।

कर्नाटक चुनाव में बहुत बड़ा उलटफेर, क्या बोले Imran Pratapgarhi? | VIDEO

J

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक नगर निकाय चुनाव के चुनाव दो चरणों में – 4 मई और 11 मई को हुए थे। कुल 4.32 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। नतीजे आने के बाद 17 महापौर और 1,401 नगरसेवक चुने जाएंगे। 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं। शाहजहाँपुर इस साल पहली बार अपने महापौर का चुनाव करेगा क्योंकि राज्य में आखिरी नागरिक चुनाव होने के एक साल बाद 2018 में शहर नगर निगम बन गया था।

‘भाजपा को लोगों का आशीर्वाद”

कर्नाटक विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव दोनों में मतगणना जारी है, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “भाजपा को यूपी नगरपालिका और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में उम्मीद के मुताबिक जनता का आशीर्वाद मिलेगा।”, साथ ही उन्होने कहा, “उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव- 2023 के अंतर्गत प्रदेश के नगर निगमों में नवनिर्वाचित महापौर गण एवं सभी पार्षदों को शानदार विजय की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं..

भाजपा की नीतियों एवं कार्यशैली पर विश्वास करके ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए देवतुल्य जनता का हृदय से आभार तथा सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन।