वोटों की गिनती जारी है। अभी किसी भी सीट पर परिणाम स्पष्ट नहीं हुए हैं लेकिन एनडीए अभी रुझानों में आगे है। बिहार की 70 सीटों पर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। इस बीच कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने ईवीएम को लेकर फिर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘जब मंगल ग्रह &चाँद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती ?’
उदित राज ने एक और ट्वीट में कहा, ‘अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रम्प हार सकते थे ?’ इसके बाद उदित राज सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘आर्यभट्ट के चचा है ये ….इनको नासा जल्द भेजा जायेगा ।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हे परम नकारात्मक , जब चुनाव आयोग ने आप जैसे समस्त वैज्ञानिकों को मौक़ा दिया था हैक कर दिखाने का ,तब तो मंगल और चाँद से भी कोई आकार यह करके नहीं दिखा सका ! मोदी जी आज देश के सर्वश्रेष्ठ नेता हैं किसी भी चुनाव का रुख़ अपने दम पर मोड़ सकते हैं यह स्वीकार करने में कष्ट होता है क्या ?’
मतदान के दिन कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी अमेरिका के चुनावों का हवाला देकर ईवीएम पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि ईवीएम में चिप होती है और ऐसी कोई भी मशीन हैक की जा सकती है। उदित राज ने आज कहा कि हरियाणा में ब्लूटूथ से लोगों ने ईवीएम बैक किया था। उन्होंने कहा, ‘मैं यह केवल बिहार के चुनाव नहीं बल्कि सभी चुनावों के लिए कह रहा हूं।’
Bihar Election Results Live Updates
जब मंगल ग्रह चाँद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती ?
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) November 10, 2020
अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रम्प हार सकते थे ?
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) November 10, 2020
बिहार में जैसे-जैसे चुनाव के रुझान आगे बढ़ रहे हैं, यहां पर एनडीए की बढ़त दिख रही है। इसके साथ ही जेडीयू और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उत्साह भी बढ़ता दिख रहा है। जबकि पहले यह रौनक तेजस्वी के घर पर दिखाई दे रही थी।
एग्जिट पोल्स में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबगंधन को जीत हासलि करने का अनुमान था लेकिन अब स्थिति बदल गई है। बिहार में बहुमत के लिए 122 के जादुई आंकड़े की जरूरत है। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए मतदान में राघोपुर सीट पर सभी निगाहें लगी हुई हैं जहां से तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं।