मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को वोटिंग है और ऐसे में सिसायत गरमाती जा रही है। गौरतलब है कि चुनावी माहौल में प्रत्याशियों पर हमले की खबरे सामने आ रही हैं। हाल ही में बसपा प्रत्याशी पर हमला हुआ था जिसके बाद अब भाजपा के प्रत्याशी पर हमले की खबर सामने आई है। रात के समय चुनाव प्रचार करने निकले हजारीलाल दांगी के काफिले पर हमला हुआ। हमले में दो लोग घायल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज के लिए इंदौर शिफ्ट किया गया है।

कांग्रेस के झंडे दिखाकर किया हमला
बता दें गुरुवार शाम करीब 7 बजे खिलचीपुर विधायक दांगीलाल और भाजपा महांमंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर जीरापुर के लिंबोदा गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनको गांव में घुसने से पहले ही कांग्रेस के झंडे दिखाए। इसके बाद जब गांव में चौपाल लगाकर दांगी अपने साथियों के साथ वापस आ रहे थे तो उनपर पथराव हुआ। हमले में बड़े बड़े पत्थर फेंके गए जो सीधे गाड़ी के कांच में लगे जिससे कार का कांच फूट गया। वहीं दूसरा पत्थर महामंत्री राजेन्द्रसिंह परिहार के सिर और तीसरा पत्थर संजय शर्मा के सीने में लगा जिससे वो घायल हो गए।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
हमले के बाद दांगी और उनके साथियों ने माचलपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं गंभीर घायल राजेन्द्रसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।

अच्छी किस्मत से बच गए दांगी
दरअसल लिंबोदा जाते वक्त दांगी स्कॉर्पियो में थे और आते वक्त बोलेरो में तो ऐसे में साजिशकर्ताओं को यही लगा की गावं से आते वक्त भी वो स्कॉर्पियों में होंगे इसलिए हमला स्कॉर्पियो पर हुआ जबकि दांगी बोलेरो में बैठे थे।

गुर्जर बहुल गांव है लिंबोदा

आपको बता दें कि लिंबोदा गांव गुर्जर समाज बहुल है। चुनाव के वक्त ये गांव भाजपा जिला महामंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर और यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यशवंत गुर्जर में बट जाता है। दोनों नेताओं के बीच गांव में आपसी विवाद काफी पहले से चल रहा है।