मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों का दिन रविवार (3 दिसंबर) है। मिजोरम के नतीजे सोमवार (4 दिसंबर) को घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनावों के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए इन चुनावों में मैदान उतरी हैं।
मध्य प्रदेश में 230, राजस्थान में 199, तेलंगाना में 119 और छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर चुनाव हुए हैं। इन चारों राज्यों को मिलाकर कुल 638 सीटें हैं। इन चार राज्यों के चुनावों के नतीजे चेक करने का सबसे आसान तरीका चुनाव आयोग की वेबसाइट है। यहां आपको सटीक नतीजे मिलेंगे। आइए जानते हैं कैसे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर परिणाम कैसे चेक कर सकते हैं
चुनाव नतीजे भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट -results.eci.gov.in पर देखे जा सकते हैं।
परिणाम वोटर हेल्पलाइन ऐप पर भी उपलब्ध होंगे, जिसे एंड्रॉइड यूजर्स Google PlayStore और iPhone यूजर्स के लिए Apple स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं।
विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 की सीट के हिसाब से परिणाम चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट – results.eci.gov.in पर उपलब्ध होगी।
इसके अलावा आप चारों राज्यों के चुनाव परिणाम Jansatta.Com पर भी पा सकते हैं।
किस राज्य में कब हुए चुनाव
मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर 17 नवंबर को एक फेज में मतदान हुआ। वहीं छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर दो चरण में मतदान किया गया। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और 17 नवंबर को हुआ। राजस्थान में 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ। वहीं तेलंगाना में 119 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ।
मिजोरम में गिनती क्यों टली
मिजोरम में 40 सीटों पर 7 नवंबर पर चुनाव हुए। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, मिजोरम में वोटों की गिनती 4 दिसंबर को होगी। पहले यहां के परिणाम भी 3 दिसंबर को ही आने थे। आयोग ने इसे एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मिजोरम एक ईसाई बहुल राज्य है, रविवार को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग चर्च में सेवाएं देते हैं।