कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में फुसफुसाहट शुरु हो गई है। दरअसल जोधपुर में गहलोत ने कहा है कि- केकड़ी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के अजमेर से सांसद रघु शर्मा भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं, क्योंकि वो राजस्थान में कांग्रेस के चुनाव अभियान समीति के अध्यक्ष हैं और ऐसा भी होता है कि चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष मुख्यमंत्री बनता है।
पहले दो ही दावेदार थे अब पांच हो गए हैं…
दरअसल अशोक गहलतो से जह पूछा गया कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो कौन मुख्यमंत्री बनेगा तब उन्होंने कहा कि पहले दो ही दावेदार थे लेकिन अब पांच हो गए हैं। गौरतलब है कि सीपी जोशी, गिरिजा व्यास, लालचंज कटारिया, रामेश्वर डूडी भी मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं। गहलोत के इस बयान से फुसफुसाहट बढ़ गई है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अशोक गहलोत जो भी कहते हैं उसके पीछे कुछ न कुछ मकसद जरूर होता है।
बेटे वैभव के राजनीतिक करियर पर गहलोत का जवाब
गहलोत ने अपने बेटे वैभव के राजनीतिक करियर पर कहा कि वो हमेशा से चाहते हैं कि वैभव अपनी मेहनत के बदौलत राजनीति में आए न कि मेरे नाम के दम पर। इसके साथ ही गहलोल ने बताया कि- जब मैं मुख्यमंत्री था तो वैभव युवक कांग्रेस का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन हमने रोक दिया क्योंक तब कांग्रेस के नेता मिलकर उनको चुनाव जिता देते क्योंकि मैं मुख्यमंत्री था। इस ही तरह वैभव प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन तब भी मैंने रोक दिया क्योंकि मैं चाहता हूं वो अपनी मेहनत से राजनीति में जगह बनाए।
कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ सकते हैं वैभव
अशोक गहलोत के बेटे वैभव के बार बार जिक्र के बाद से ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से मैदान में उतर सकते हैं।