Lok Sabha Election 2019:  जैसे- जैसे लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे ही सियासी राजनीति गरमाती जा रही है। ऐसे में अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए एक ट्वीट किया और कंफर्म कर दिया कि वो बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि गिरिराज सिंह बेगूसराय की जगह नवादा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन लोजपा के साथ सीट बंटवारे के कारण ऐसा नहीं हो पाया।

क्या है अमित शाह का ट्वीट: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा- गिरिराज सिंह जी बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनायें देता हूँ।

National Hindi News Today LIVE: पढ़ें आज के के सभी बड़े अपडेट्स

क्या है पूरा मामला: दरअसल पूरा मामला शुरू हुआ था भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद। जिसमें गिरिराज सिंह को नवादा की जगह बिहार के बेगूसराय से टिकट मिला था। जिसके बाद गिरिराज सिंह ने इसपर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद सोमवार (25 मार्च) को गिरिराज सिंह ने कहा था- ‘मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। मुझे भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था कि आप जहां से चाहेंगे, वहां से लड़ेंगे।’ वहीं जब गिरिराज सिंह से सवाल पूछा गया था कि इस मामले के लिए वह किसे जिम्मेदार मानते हैं तो उनका जवाब था- मैं नहीं जानता। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह ही बताएंगे।

 

बेगूरसाय से चुनाव लड़ेंगे गिरिराज सिंह: नवादा की जगह बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे की नहीं ? इस सवाल पर गिरिराज ने कहा था- मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता ही रहूंगा। गौरतलब है कि 2014 लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह ने नवादा सीट से जीत हासिल की थी। लेकिन बिहार में राजग के साथ सीटों के बंटवारे के बाद नवादा की सीट लोजपा के खाते में चली गई है। जिसके बाद से यह सारा मामला शुरू हुआ है।

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019