Vidhan Sabha Election Result 2018: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। बात अगर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की हो तो कांग्रेस का स्कोर 3-0 है। एक तरफ जहां कांग्रेस चुनाव जीत चुकी है तो वहीं सीएम को लेकर सस्पेंस जारी है। जहां राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर सस्पेंस जारी है तो वहीं मध्य प्रदेश में कमल नाथ और ज्योतिरादित्या सिंधिया आमने सामने है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का नाम सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की शपथ में दूसरे दल के नेताओं को भी बुलाया जाएगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि कर्नाटक जैसी विपक्षी शक्ति दिखाने की कोशिश हो सकती है।
कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन जा सकता है?
कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में समान विचार धारा वाले नेताओं को बुलाएगी।
ये हो सकते हैं शामिल
कर्नाटक में जेडीएस के साथ सरकार बनाने के बाद मंच पर विपक्ष की जो तस्वीर उभर कर सामने आई थी लगभग वो सारे नेता मौजूद रह सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, मायावती, अखिलेश यादव, जेडीएस के नेता, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्र बाबू नायडु, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी न्योता भेजा सकता है। बिहार से लालू के दूसरे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी को भी कांग्रेस विपक्ष की पूर्ण तस्वीर दिखाने के लिए बुला सकती है। इसके साथ ही कांग्रेस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी न्योता दे सकती है।
राजस्थान: 199 सीट
99 सीट: कांग्रेस
6 सीट: बहुजन समाज पार्टी
73 सीट: भारतीय जनता पार्टी
2 सीट: कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)
2 सीट: भारतीय ट्राइबल पार्टी
1 सीट: राष्ट्रीय लोक दल
3 सीट: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
13 सीट: निर्दलीय
मध्य प्रदेश: 230 सीट
114 सीट- कांग्रेस
109 सीट- भारतीय जनता पार्टी
2 सीट- बहुजन समाज पार्टी-
1 सीट- समाजवादी पार्टी-
4 सीट- निर्दलीय
छत्तीसगढ़: 90 सीट
68 सीट: इंडियन नेशनल कांग्रेस
2 सीट: बहुजन समाज पार्टी
15 सीट: भारतीय जनता पार्टी
5 सीट: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)