चुनावी हार के बाद भी कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। हार के बाद बीजेपी जहां राहुल गांधी पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रही है, वहीं एक टीवी डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक राहुल लड़ रहा है घोरतम अंधियार से। लड़ रहा है भाजपा के क्रूरतम परिवार से। सूर्य की पहली किरण तक युद्ध यह चलता रहे, इसलिए अनिवार्य है कि दीप यह जलता रहे।
एंकर अंजना ओम कश्यप ने उनसे पूछा कि उत्तर प्रदेश में जहां अखिलेश यादव ने इतनी सीटें जीतीं, वहां कांग्रेस केवल दो ही सीटें जीत सकी। उनका सवाल था कि अखिलेश यादव और बिहार में तेजस्वी यादव भी बीजेपी को ललकार रहे हैं। अपनी लड़ाई के जरिए वो सीटें भी जीत रहे हैं तो कांग्रेस को क्या हुआ?
कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि अगर जीत हार से सारी चीजें तय होती हैं तो मोदी जी के पीएम बनने के बाद बीजेपी पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मप्र, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे कई अहम सूबों में हारी। उनका कहना था कि कांग्रेस का नेतृत्व वो विचार कर रहा है जो देश की तरक्की सोचता है। यूपी के अध्यक्ष अजय लल्लू के हारने पर उनका कहा कि इतिहास गवाह है कि बड़े से बड़े नेता भी अपना चुनाव हर चुके हैं।
सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रवक्ता का लोगों ने जमकर मजाक बनाया। कृष्ण दत्त शर्मा ने लिखा कि चमचागिरी की पराकाष्ठा। अपनी गलतियों से कुछ सीखना नहीं और दूसरों को दोषी ठहराना। सुनील मिश्रा ने लिखा कि हां जी हां, आपकी हालत ये है की आप जैसे चाटूकार भरे पड़े हैं। वो कहते हैं न अंजामे गुलिस्ता क्या होगा हर शाख पे उल्लू बैठा है। बुरा नहीं मानिएगा सोचिएगा, आपको हंसी आएगी।
"एक राहुल लड़ रहा है घोरतम अंधियार से, लड़ रहा है भाजपा के क्रूरतम परिवार से. सूर्य की पहली किरण तक युद्ध यह चलता रहे, इसलिए अनिवार्य है कि दीप यह जलता रहे," @AbhayDubeyINC (प्रवक्ता, कांग्रेस)#हल्ला_बोल #Elections #Politics #UttarPradesh | @anjanaomkashyap pic.twitter.com/o2iwyFXOuj
— AajTak (@aajtak) March 14, 2022
Bhaiji ko sbhi bhi samaj nahi aaya,kavita likh daali
— Satvinder Pal Singh, (@SPS191) March 14, 2022
बीके मिश्रा ने लिखा कि विपक्ष चाहे कितने मोर्चा या गठबंधन या दुराचार कर ले मंच बना ले पर जनता का विश्वास नहीं जीत पाएगा। हर बार जनता इनको नकार देगी। 2030 तक भारत विश्वगुरु की पाठशाला बनेगा। ब्रह्मांड की ताकत नहीं है कि कोई रोक ले भारत को विश्व गुरुबनने से। 2024 केचुनाव में भाजपा व सहयोगी दल आंकड़ा 350 तक पहुंच सकता है।
वंदे मातरम के हैंडल से ट्वीट किया गया कि ये मतिभ्रष्ट और पथभ्रष्ट चमचे दीप नहीं देश जलाना चाहते थे। देश में आग लगाने में सबसे आगे। वो तो जनता समझदार निकली कि इन गद्दारों को समय रहते पहचान कर इनको काई की तरह से किनारे लगा रही है। ये कितने भी भेष बदलकर जनता को लुभाएं। कामयाब नहीं होंगे।