Wayanad Kerala Lok Sabha Election Results 2019 Updates: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से हार गए हैं, लेकिन केरल की वायनाड सीट पर उन्होंने बड़े मार्जिन से जीत दर्ज कर ली है। बता दें कि राहुल गांधी यहां करीब 4 लाख 31 हजार 770 वोट से जीते हैं। राहुल गांधी को कुल 7,06,367 वोट मिले। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के पीपी सुनीर को 2,73,971 वोट हासिल हुए हैं। राहुल गांधी का वोट पर्सेंटेज 64.67 प्रतिशत रहा, जबकि सुनीर को 25.14 प्रतिशत वोट हासिल हुए। पिछले वायनाड लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस को केवल 20,870 वोटों की बढ़त से जीत मिली थी। वहीं सीपीआई कैंडिडेट पीपी सुनीर को कुल अबतक वोट ही मिले हैं। यहां के 15 सीटों पर कांग्रेस ने शुरूआती स्तर पर बढ़त हासिल की है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वायनाड लोकसभा सीट पर महज 20,870 वोटों के अंतर से जीत मिली थी।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी लोकसभा सीट से लगातार 3 बार सांसद बनने के बाद पहली बार केरल की वायनाड सीट पर भी दांव खेला है। बता दें कि राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले से कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का अत्मविश्वास काफी बढ़ा है। यहां के सबसे तेज L Result चेक करने के लिए Election Commission की आधिकारिक वेबसाइट्स eciresults.nic.in या ceo.kerala.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
Election Results 2019 Updates: चुनाव से जुड़े हर अपडेट्स यहां पढ़ें
2014 में यह था परिणाम: 2014 के लोकसभा चुनाव में वायनाड सीट पर कांग्रेस के एमआई शनावास ने करीब 20 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। उन्हें 3,77,035 वोट मिले थे। शनावास केरल स्टूडेंट्स यूनियन के माध्यम से राजनीति में आए थे।
Lok Sabha Election Results 2019: Check Here
कांग्रेस की उम्मीदवार राम्या हरिदास राम्या हरिदास ने अलाथुर संसदीय सीट को जीता है। वे 533,815 वोट से जीती हैं।
केरल से कांग्रेस के उम्मीदवार वी.के. श्रीकंदन ने पलक्कड़ से जीत हासिल किया है। उन्होंने 399,274 वोट से जीते हैं।
थिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने नतीजों के बाद न्यूज ऐजेंसी एएनआई को बयान दिया। थरूर बोले, ' केरल में कांग्रेस का प्रदर्शन पार्टी के लिए एक उदाहरण बनकर सामने आया है, पूरे देश से आई नतीजों से निराशा है।'
केरल के वायनाड सीट से राहुल गांधी लगातार वोटों से आगे बढ़ते जा रहे है। अभी भी वोटो की गिनती हो रही है, ऐसे में राहुल गांधी अभी 408438 वोटों से आगे चल रहे है।
राहुल गांधी की तरह थिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने भी बढ़त बनाई है। शशि 60 हजार वोट से आगे चल रहे है। बता दे कि थिरुवनंतपुरम को शशि थरूर का गढ़ माना जाता है।
वायनाड सीट पर राहुल गांधी ने सभी को पछाड़ते हुए 3 लाख वोटों की बढ़त हासिल की है। इस सीट पर पहली बार ऐसी जीत देखने को मिल रही है।
आईयूएमएल पार्टी के उम्मीदवार पी.के. कुन्हालीकुट्टी को कुल 493368 वोट मिले हैं। कुन्हालीकुट्टी सीपीआई कैंडिडेट वी पी सानु को 2.17 लाख वोट से हरा रहे हैं।
केरल की इडुक्की लोकसभा सीट पर कांग्रेस के एडवोकेट डीन कुरिअकोसे 1.65 लाख वोटों से आगे है। यहां 2014 में हुए चुनाव में निर्दलीय जॉइस जॉर्ज ने जीत हासिल की थी. उन्हें 3,82,019 वोट मिले थे
थिरुवनंतपुरम से कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अच्छी बढ़त हासिल की है। वे 20 हजार वोटों से आगे हैं। उन्हें कुल 192797 वोट मिले हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार रम्या हरिदास को मिली शानदार 1.12 लाख वोटों की बढ़त। अलथूर सीट पर सीपीआई कैंडिडेट पी के बीजू दूसरे नंबर पर चल रही हैं।
पिछले वायनाड लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस को केवल 20,870 वोटों की बढ़त से जीत मिली थी। इस बार यह आंकड़ा 2 लाख तक पहुंच गया है। राहुल गांधी ने यहां 2 लाख वोटों से बाजी मारी हैं। वहीं सीपीआई कैंडिडेट पीपी सुनीर को कुल अबतक वोट ही मिले हैं।
वायनाड सीपीआई कैंडिडेट पीपी सुनीर को अब तक 105197 वोट मिले हैं। यहां पर राहुल गांधी उनसे करीब 1.5 लाख वोट से आगे हैं। बता दें कि सुनीर केरल के मल्लापुरम से आते हैं। 50 साल के सुनीर सीपीआई के स्टूडेंट संगठन से स्कूल के दिनों में जुड़े हैं।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वायनाड लोकसभा सीट पर महज 20,870 वोटों के अंतर से जीत मिली थी। इस बार यहां से लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अब तक 1.5 लाख वोटों की बढ़त मिल चुकी है।
केरल के 20 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होता दिख रहा है। यहां के 15 सीटों पर कांग्रेस ने शुरूआती स्तर पर बढ़त हासिल की है। लेफ्ट का गढ़ कहे जाने वाला केरल में कांग्रेस का दबदबा बनता दिखाई दे रहा है।
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने प्रियंका गांधी पहुंची ।
कन्नूर सीट से कांग्रेस नेता के सुधाकरण हुए 25000 वोटों से आगे हैं। वहीं दूसरे स्थान पर पी के श्रीमाथी हैं जिनको अब तक 122814 वोट ही मिले हैं।
कांग्रेस नेता शशि थरूर केरल के थिरुवनंतपुरम से लगभग 12 हज़ार वोटों से आगे हैं। वे पहली बार रुझानों में दिखे आगे। सुबह से खबरे उनके पीछे चलने की आ रही थी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जबरदस्त छलांग लगाई है। वो वायनाड सीट पर 1 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वायनाड लोकसभा सीट पर महज 20,870 वोटों के अंतर से जीत मिली थी
वायनाड सीट के अब तक के आंकडों के अनुसार, राहुल गांधी 131991 वोट्स से सबसे आगे चल रहे है। वहीं दूसरे नंबर पर चल रहे पीपी सुनीर को केवल 44071 वोट्स ही मिले हैं।
बता दें कि वायनाड में 49.48% हिंदू, 28.65% जनसंख्या मुस्लिम और ईसाई समुदाय की आबादी 21.34% है।
वायनाड सीट में कांग्रेस की जबरदस्त बढ़त सामने आ रही है। राहुल गांधी लगभग 60,000 वोट्स से आगे हैं। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के पीपी सुनीर को केवल 30580 वोट्स ही मिले हैं। बता दें कि हर लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस की ही सरकार हर बार बनती है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के पीपी सुनीर उनके पीछे दूसरे स्थान पर हैं।
कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाला वायनाड से राहुल गांधी के लिए अच्छी खबर आ रही है। उन्हें अब तक कुल 53230 वोट्स मिले हैं।
वायनाड सीट में राहुल गांधी को अब तक कुल 38513 वोट्स मिले हैं। वे 25801 वोट्स से लीड कर रहे हैं।
Election Commission की आधिकारिक वेबसाइट्स ceo.kerala.gov.in के अनुसार राहुल गांधी को अब तक 23334 वोट्स मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट से पीपी सुनीर को 8082 वोट मिले हैं।
2019 वायनाड लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी आगे है। उन्हें कुल 16314 वोटस मिले हैं। राहुल गांधी 10910 वोटों से आगे है।
शुरूआती रूझान के अनुसार, अमेठी से राहुल गांधी पीछे चल रहे है। यहां अमेठी सीट से बीजेपी की स्मृति ईरानी आगे हैं।
वायनाड की साक्षरता दर 89.03 प्रतिशत है। इस दर की सफलता किस पार्टी को मिलेगी।
केरल की ABP के शुरुआती रुझान में वायनाड से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।
वायनाड जिले की आबादी 8.18 लाख है जिनमें से 4.01 लाख पुरुष और 4.15 महिलाएं है। इस जिले की साक्षरता दर 89.03 प्रतिशत है।
वायनाड में कांग्रेस की मजबूत पकड़ मानी जाती है। यही वजह है कि पिछले दो लोकसभा चुनाव से कांग्रेस लगातार जीत दर्जकर रही है।
2014 वायनाड लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए मजबूत सीट है। यहां से कांग्रेस कभी भी हारी नहीं है।
सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरु हो गई है। 2014 वायनाड लोकसभा चुनाव को कौन जीतेगा।
2014 वायनाड लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के शानवास को 3 लाख 77 हजार 35 और मोकेरी को 3 लाख 56 हजार 165 वोट मिले थे।
प्रत्याशी पीआर रस्मिलनाथ को सिर्फ 80 हजार 752 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वायनाड पर महज 20 हजार 870 वोट ही अधिक मिले थे।
कांग्रेस के एमआई शानवास को सीपीएम के सत्यन मोकेरी से सिर्फ 1.81 फीसदी ज्यादा थे।
पहली बार वायनाड लोकसभा सीट पर साल 2009 में संसदीय चुनाव हुए थे। साल 2009 से वायनाड सीट पर कांग्रेस के एमआई शानवास ने कब्जा किया था।
वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट से पीपी सुनीर, भारत धर्म जनसेना (भाजपा सहयोगी) से थुषर वेल्लापल्ली के मुख्य उम्मीदवार मैदान में हैं।