west bengal madhyamik result 2025 Out: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। रिजल्ट की घोषणा Nivedita Bhavan, कोलकाता में स्थित बोर्ड के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष एड-हॉक कमेटी, डॉक्टर रामानुज गांगुली के द्वारा की गई। रिजल्ट का लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर 9.45 बजे से एक्टिव हो गया है। हालांकि शुरुआती कुछ घंटों से ही वेबसाइट डाउन चल रही हैं। रिजल्ट देखने के लिए लिंक अभी ओपन नहीं हो रहा है। ऐसे में स्टूडेंट्स SMS के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

West Bengal 10th Result Link Here

इस साल 86.56 फीसदी बच्चे पास

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं में इस साल कुल 86.56 फीसदी बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा सा अधिक है। लास्ट ईयर पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 86.31 फीसदी बच्चे पास हुए थे। 2023 के मुकाबले भी इस बार का पासिंग प्रतिशत ज्यादा ही है। 2023 में 86.15 फीसदी बच्चे पास हुए थे। उससे पहले 2022 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 86.60 फीसदी रहा था।

WB 10th Result 2025: Check Direct Link Here

इस साल 10वीं में किसने किया टॉप?

इस साल पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट में राजगंज के रहने वाले अद्रिता सरकार ने टॉप किया है। उनके 99.43 फीसदी मार्क्स आए हैं। आदित्रो को 700 में से 696 नंबर मिले हैं। वहीं सेकेंड टॉपर मालदा के अनुभव विश्वास और बिष्णुपुर की सौम्या पाल रही हैं। इन दोनों के ही संयुक्त रूप से 99.14 फीसदी मार्क्स आए हैं। तीसरे स्थान पर बांकुरा के कोतुलपुर सरोज बासिनी बालिका विद्यालय की इशानी चक्रवर्ती रही हैं। उन्होंने 99 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं।

वहीं बंगाल का कलिमपोंग जिला सबसे टॉप पर रहा है। इस जिले में 96.09 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। पूर्वि मेदिनापुर में 96.4 फीसदी और कोलकाता में 92.3 फीसदी बच्चों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास की है।

इस साल कितने लाख बच्चों ने दी थी परीक्षा?

इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 9,84,894 स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी जिसमें से 4.25 लाख पुरुष छात्र थे जबकि 5 लाख से अधिक लड़कियां इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुई थीं। यह पिछले साल (2024) के मुकाबले करीब 60 हजार से भी अधिक है। इस साल राज्य भर में कुल 2,683 परीक्षा केंद्रों पर पेपर आयोजित हुए थे।