उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार ने अक्टूबर महीने के अंत तक विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया है। ये रोजगार मेले विशेष रूप से योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही इंटरव्यू के जरिए नौकरी का ऑफर देने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।
Uttar Pradesh Rojgar Mela 2025: कब और कहाँ होंगे रोजगार मेले
राज्य के इटावा, भदोही, मेरठ, एटा, बांदा, ललितपुर, खीरी और कौशांबी जिलों में 31 अक्टूबर 2025 तक कुल 10 रोजगार मेले आयोजित होंगे, जिनकी पूरी तारीख और जगह की कंप्लीट लिस्ट नीचे दी गई है।
यूपी रोजगार मेले की तिथियां | यूपी रोजगार मेले में रिक्तियों की संख्या | यूपी रोजगार मेले का स्थान | यूपी रोगाजर मेले का पता |
24 – 25 अक्टूबर | 100 | इटावा | जसवंतनगर, इटावा |
24 अक्टूबर | 300 | भदोही | (संत रविदास नगर) जिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर, भदोही |
25 अक्टूबर | 350 | मेरठ | क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मेरठ, रोहटा ब्लॉक |
27 अक्टूबर | 593 | एटा | कल्याणी, पीजी, कॉलेज मारहरा, जिला एटा |
28 अक्टूबर | 20 | बांदा | रामेश्वर प्रसाद प्रा. आईटीआई पचनेही, बांदा |
29 अक्टूबर 2025 | 674 | ललितपुर | पहलवान गुरूदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय, पनारी, ललितपुर |
29 – 30 अक्टूबर 2025 | 50 | खीरी | पलिया खीरी |
30 अक्टूबर 2025 | 500 | कौशांबी | ब्लॉक परिसर मूरतगंज |
31 अक्टूबर 2025 | 250 | खीरी | आईटीआई राजापुर, लखीमपुर खीरी |
31 अक्टूबर 2025 | 350 | मेरठ | क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ |
Uttar Pradesh Rojgar Mela 2025: रोजगार मेलों में किन पदों पर मिलेगी वैकेंसी ?
यूपी सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे इन रोजगार मेलों में अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर मिलेंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
सिक्योरिटी गार्ड
सुपरवाइजर
अकाउंटेंट
कंप्यूटर ऑपरेटर
सेल्स एग्जीक्यूटिव
कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट
अन्य पद
Uttar Pradesh Rojgar Mela 2025: क्या है पात्रता मानदंड ?
शैक्षिक योग्यता: 10वीं पास, ITI, 12वीं, ग्रेजुएट फ्रेशर या अनुभवी उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
आयु सीमा: कुछ पोस्टों के लिए 18 से 35 वर्ष, जबकि कुछ पदों पर 40 वर्ष या 65 वर्ष तक आवेदन किया जा सकता है।
सैलरी: पद और कंपनी के अनुसार ऑफर की जाएगी।
Uttar Pradesh Rojgar Mela 2025: क्या है फीस और पंजीकरण प्रक्रिया ?
इन रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण rojgaarsangam.up.gov.in पर कर सकते हैं।
Uttar Pradesh Rojgar Mela 2025: क्या चाहिए आवश्यक दस्तावेज ?
रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट
आधार कार्ड और पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
मूल निवास प्रमाण पत्र
वैध ईमेल आईडी
Uttar Pradesh Rojgar Mela 2025: उम्मीदवारों के लिए निर्देश
रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को सलाह दी जाती है कि, वह अपने सभी दस्तावेजों के चार से पांच फोटो कॉपी सेट बनाकर तैयार रखें क्योंकि अलग अलग कंपनियों में इंटरव्यू देने और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इनकी जरूरत पड़ेगी।