UPSSSC PET Admit Card 2025 Out,upsssc.gov.in: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आयोग ने एडमिट कार्ड से पहले सिटी स्लिप भी आज (27 अगस्त 2025) ही जारी की थी। अब वेबसाइट पर एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप दोनों का लिंक एक्टिव है। कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के इस्तेमाल से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2025: कब होगी परीक्षा ?
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 को 6 और 7 सितंबर, 2025 के दिन दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में पेपर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में यह पेपर दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तक चलेगी।
UPSC NDA, NA 2 exam 2025 schedule Out
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Examination सेक्शन में जाएं।
अब Download PET Exam Admit Card पर क्लिक करें।
अब प्रवेश पत्र डाउनलोड विंडो ओपन होगी। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड दर्ज कर Submit पर क्लिक करें।
अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक- https://upsssc.gov.in/upssscadmitcard/AdmitCard.aspx?ID=P (कॉपी कर नई विंडो में पेस्ट करें)
UPSSSC PET 2025: परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 के प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तार्किक क्षमता, भारतीय संविधान, भारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान आदि विषयों से) होंगे और इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, जिसके अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
