यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सात अगस्त को आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा को दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहला चरण सुबह 9.30 बजे से शुरु हुआ था जो कि 11.30 बजे तक चला। वहीं दूसरा चरण देपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक था। इस परीक्षा में जो लोग सफल रहे हैं उन्हें पहले यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के आधिकारिक पेज पर जाकर रजिस्टर करना होगा। जिसके बाद ही ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। जिन परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ट के संबध में कोई जानकारी चाहिए होगी वो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। जो परीक्षार्थी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं उन्हें आगे के परीक्षा चरणों में शामिल होने के लिए एक डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF)भरना होगा। ये फार्म यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अक्टूबर 2016 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा परिणामों के नबंर, कट ऑफ लिस्ट और एन्सर की परीक्षा के अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद ही सार्वजनिक करेगा। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम देखने के लिए-
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन प्रारंभिक परिणाम 2016 के लिंक पर क्लिक करें। यह लिंक आपको पेज के दायीं तरफ मिलेगा।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और बाकी डीटेल्स भरें
इसके बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं
रिजल्ट देखने के बाद प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन हर साल ये परीक्षा आयोजित करता है जिससे अलग अलग सरकारी संस्थानों के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। यह देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है जिसमें तीन चरण होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में साक्षात्कार होता है। इनमें IAS, IPS, IRS और IFS सबसे प्रमुख हैं।