UP School Holiday 2025: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अगले साल के लिए स्कूल-कॉलेजों समेत तमाम शिक्षण संस्थानों के लिए अपना वार्षिक अवकाश कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में छात्रों को उन छुट्टियों के बारे में पता चलेगा जो 2025 में त्यौहार या पर्व पर मिलती है। 2025 के वार्षिक अवकाश कैलेंडर में कुल 24 सार्वजनिक अवकाश और 31 प्रतिबंधित अवकाश शामिल किए गए हैं और इसकी शुरुआत जनवरी महीने में 2 छुट्टियों से हो रही है। जनवरी में 14 को हजरत अली के जन्मदिवस के मौके पर और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

14 छुट्टियों को हो गया नुकसान!

यूपी सरकार के वार्षिक अवकाश कैलेंडर में कई छुट्टियां ऐसी भी हैं जो वीकेंड पर पड़ रही हैं। ऐसे में कई छुट्टियों का नुकसान होता दिख रहा है। यूपी सरकार ने आधिकारिक नोटिस में निर्दिष्ट किया है कि यदि कोई त्यौहार, कार्यक्रम या किसी उल्लेखनीय व्यक्ति की जयंती पहले से मौजूद छुट्टी के साथ मेल खाती है तो ऐसे में कोई अतिरिक्त अवकाश नहीं दिया जाएगा। बता दें कि 2025 में कुल 14 छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़ती हैं, जिसका अर्थ है कि व्यक्ति इन अवसरों के लिए अतिरिक्त दिनों की छुट्टी का आनंद नहीं ले पाएंगे।

बिहार के वार्षिक अवकाश कैलेंडर में कुल 65 छुट्टियां

इस महीने के शुरुआत में बिहार सरकार ने भी अपना वार्षिक अवकाश कैलेंडर जारी किया था। बिहार के वार्षिक अवकाश कैलेंडर में कुल 65 छुट्टियां निर्धारित की गई थी। बिहार के कैलेंडर में 2025 में रविवार को हटाकर कुल 65 छुट्टियां बच्चों और शिक्षकों को मिलने वाली है। बिहार में अगले साल स्कूलों में पहली छुट्टी 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती वाले दिन होगी। जनवरी महीने में कुल 3 फेस्टिवल की छुट्टियां हैं। 14 जनवरी को मकर संक्राति और उसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का भी अवकाश होगा।

छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीखदिनत्यौहार/पर्व
14 जनवरी 2025मंगलवारहजरत अली का जन्मदिवस
26 जनवरी 2025रविवारगणतंत्र दिवस
14 फरवरी 2025शुक्रवारमहाशिवरात्रि
13 मार्च 2025गुरुवारहोलिका दहन
14 मार्च 2025शुक्रवारहोली
31 मार्च 2025सोमवारईद उल फितर
6 अप्रैल 2025रविवाररामनवमी
10 अप्रैल 2025गुरुवारमहावीर जयंती
14 अप्रैल 2025सोमवारअंबेडकर जयंती
17 अप्रैल 2025शुक्रवारगुड फ्राइडे
12 मई 2025सोमवारबुद्ध पूर्णिमा
7 जून 2025शनिवारबकरीद
6 जुलाई 2025रविवारमुहर्रम
9 अगस्त 2025शनिवाररक्षाबंधन
15 अगस्त 2025शुक्रवारस्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2025शनिवारजन्माष्टमी
5 सितंबर 2025शुक्रवारईद ए मिलाद
1 अक्टूबर 2025बुधवारदशहरा महानवमी
2 अक्टूबर 2025गुरुवारगांधी जयंती
20 अक्टूबर 2025सोमवार दिवाली
22 अक्टूबर 2024बुधवारगोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर 2024गुरुवारभाई दूज
5 नवंबर 2025बुधवारगुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
25 दिसंबर 2025गुरुवारक्रिसमस