इसी महीने 23 अगस्त से शुरू होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जो भी कैंडिडेट्स उपस्थित होने वाले हैं उनके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए उम्मीदवार अपने उस शहर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जहां उनका एग्जाम सेंटर होगा। एग्जाम सिटी स्लिप UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देखे और वहीं से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निदेशक राजीव कृष्ण ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी करते हुए कहा कि कैंडिडेट्स को उनके शहर के बारे में सूचित कर दिया गया है जहां उनका एग्जाम सेंटर पड़ेगा। अब जल्द ही हम एडमिट कार्ड भी जारी कर देंगे। एडमिट कार्ड को लेकर ताजा जानकारी यही है कि प्रवेश पत्र एग्जाम से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यह जानकारी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है।
कब है परीक्षा?
बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा इसी महीने 23 तारीख से 31 तक आयोजित होगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बता दें कि यह एग्जाम कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होगा।
कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?
उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर ही एडमिट कार्ड से जुड़ा लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
उसके बाद अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और फिर सबमिट करें।
वहीं पर एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी। सिटी स्लिप में अपनी जानकारी को एक बार वेरिफाई कर लें और फिर उसे डाउनलोड कर लें।