UP Police Constable Job Vacancy: यूपी पुलिस के 60,244 पदों की भर्ती के लिए 50 लाख से अधिक युवाओं ने अप्लाई किया है। अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए जितनी बार भी रिक्तियां निकली है, इस बार ऑनलाइन आवेदन करने वालों की संख्या सबसे अधिक है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि 2009 में यूपीपीआरपीबी के गठन के बाद से अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जानकारी के अनुसार, इनमें 15 लाख महिलाओं ने 12,000 आरक्षित सीटों के लिए आवेदन दिया है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो हुई लॉक

यूपीपीआरपीबी की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने कहा, “ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो मंगलवार रात 12 बजे लॉक कर दी गई थी। अब शुल्क एडजस्‍टमेंट और आवेदनों में 20 जनवरी तक संसोधन किया जा सकता है।” जानकारी के अनुसार, आवेदनकर्ताओं की संख्या को देखते हुए यह परीक्षा पालियों में कराई जाएगी।

पुलिस भर्ती परीक्षा के बारे में एक अधिकारी ने कहा कि विंडो लॉक करने के समय लगभग 50.14 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड को 60 हजार पदों के लिए लगभग 32 लाख आवेदन की उम्मीद थी। 8 फरवरी को इसकी परीक्षा होनी है। इसके लिए पूरे प्रदेश में 6500 से अधिक केंद्र बनाए जाएंगे। यह परीक्षा तीन पालियों में कराई जा सकती है।

जिस हिसाब से आवेदन आए हैं उस हिसाब से देखें तो एक पद के लिए लगभग 83 दावेदार हैं। आवेदन करने वालों में करीब 35 लाख पुरुष और 15 लाख महिलाएं हैं। यानी एक पद के लिए 66 पुरुष और 225 महिला 125 दावेदार हैं। बता दें कि पहली बार इतनी संख्या में महिलाओं ने आवेदन किया है। इस भर्ती के बाद यूपी पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या सबसे अधिक होगी। अधिकारी ने आगे कहा कि अब इतने बड़े पैमाने पर परीक्षा कराना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।