उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को नई तारीखों में आयोजित किया गया था, जिसमें यह परीक्षाएं 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच पांच दिनों तक दो शिफ्ट में आयोजित हुई थीं। इन परीक्षाओं को यूपी के 67 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर लिया गया था, जिसमें 48,17,315 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार यहां जान लीजिए आंसर-की से लेकर रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक तक हर नई जानकारी की लेटेस्ट अपडेट।
UP Police Constable Answer Key, Result 2024 Direct Link LIVE
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में चयन प्रक्रिया के चार चरणों में पूरी होगी।
1. लिखित परीक्षा
2. फिजिकल टेस्ट
3. मेडिकल टेस्ट
4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होगा। पुलिस विभाग की ओर से रिजल्ट की कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि परिणाम सितंबर के दूसरे या फिर तीसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं।
UPPRPB द्वारा सितंबर के दूसरे सप्ताह तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट -uppbpb.gov.in पर UP पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 जारी करने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 को ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित किया था।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 को 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त की तारीखों में आयोजित किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भारती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए आयोजित की जाती है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए 17 और 18 फरवरी, 2024 को परीक्षा का आयोजन हुआ था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड उन उम्मीदवारों के लिए ई-केवाईसी भी प्रदान कर रहा है, जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपना आधार नंबर सत्यापित नहीं किया था। ऐसे उम्मीदवारों को यूपी पुलिस परीक्षा शिफ्ट समय से लगभग दो घंटे पहले बुलाया था ताकि परीक्षा से पहले उनका वेरिफिकेशन किया जा सके।
UPPRPB ने अधिकांश उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र बदल दिए हैं और परीक्षा के लिए नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में चयन प्रक्रिया के चार चरणों में पूरी होगी।
1. लिखित परीक्षा
2. फिजिकल टेस्ट
3. मेडिकल टेस्ट
4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) इस सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणामों को जारी कर सकता है
इस साल, कांस्टेबल पदों के लिए 48,17,441 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग इन करें।
चरण 2: होमपेज पर कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2024 के लिए उपलब्ध लिंक को खोजें और खोलें।
चरण 3: इसके बाद, उम्मीदवार लॉगिन टैब खोलें।
चरण 4: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें, जैसे कि आपका पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि।
चरण 5: इसे सबमिट करें, और यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: सभी जानकारी को ध्यान से जांचें और इसे डाउनलोड करें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत यूपी पुलिस भर्ती विभाग ने कुल 60,244 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 राज्य के 67 जिलों में 5 दिन और 10 शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें 48,17,315 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी की गई नई तारीखों के बीच 23 से 31 अगस्त तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर Jansatta.com/education पर बताई गई प्रक्रिया का पालन करके यूपी पुलिस आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अगले इस सप्ताह में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 आंसर-की जारी की जा सकती है। हालांकि, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को नई तारीखों में आयोजित किया गया था, जिसमें यह परीक्षाएं 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच पांच दिनों तक दो शिफ्ट में आयोजित हुई थीं। इन परीक्षाओं को यूपी के 67 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर लिया गया था, जिसमें 48,17,315 उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) इस सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणामों को जारी कर सकता है।