उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार, बोर्डी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपने स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कट-ऑफ अंकों की पूरी डिटेल देख सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को यहां भी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक मिलेगा।

UP Police Constable Result 2024: Check Here

हाल ही में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम इस महीने के अंत में जारी किए जाने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लाइव ब्लॉग में जान लीजिए परिणाम जारी होने से लेकर चयन प्रक्रिया तक हर नई और अहम जानकारी की लाइव अपडेट।

Live Updates
21:39 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: रिजल्ट के लिए तैयार रहें स्टूडेंट्स

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में लिखित परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल के साथ रिजल्ट देखने की तैयारी कर लें क्योंकि लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड एक सप्ताह के अंदर इस सरकारी रिजल्ट 2024 को जारी कर सकता है।

20:14 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: दिवाली से पहले जारी होगा रिजल्ट?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम दिवाली से पहले जारी होने की पूरी संभावना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने यह ऐलान किया था कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इस अक्टूबर के अंत तक जारी कर दिया जाएगा।

18:11 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के बाद क्या करें कैंडिडेट्स?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होगा। जानकारी के मुताबिक, परिणाम 25 से 30 अक्टूबर के बीच में कभी भी जारी कर दिए जाएंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे उनको फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में कैंडिडेट्स को दौड़ लगानी होगी और और उनका शारीरिक परीक्षण भी होगा।

17:57 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में चरण प्रक्रिया को मुख्य रूप से चार चरणों में बांटा गया है।

1. लिखित परीक्षा

2. शारीरिक परीक्षा

3. शारीरिक मापदंड

4. दस्तावेज सत्यापन

17:26 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: परिणाम से पहले जारी होगी फाइनल आंसर-की

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी करने से पहले फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

16:49 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: रिजल्ट जारी होने पर आएंगी नई भर्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद राज्य सरकार 40 हजार पुलिस भर्तियों को जारी करेगी, जिसकी तारीखों की घोषणा जल्द होगी।

15:44 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: कांस्टेबल रिजल्ट की तारीखें

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 25 से 30 अक्टूबर के बीच जारी किया जा सकता है, हालांकि तारीख के बारे में अभी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

15:22 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: कहां मिलेगा रिजल्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के अलावा Jansatta.com/education पर भी मिलेगा।

14:22 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: कब जारी होगा परिणाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को जारी कर सकता है, जिसकी सबसे लेटेस्ट अपडेट आपको यहां मिलेगी।

13:49 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: कब जारी हुई थी प्रोविजन आंसर-की

प्रोविजनल आंसर-की अलग अलग चरणों में जारी की गई जिसकी आपत्ति विंडो 19 सितंबर को बंद कर दी गई थी।

13:32 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 कैसे देखें?

uppbpb.gov.in पर जाएं

होम पेज पर दिए गए कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम लिंक को खोलें

लॉगिन विंडो पर, मांगी गई जानकारी प्रदान करें

अगले पेज पर अपना परिणाम सबमिट करें और देखें

स्कोरकार्ड की एक प्रति डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

12:34 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: इस तरह किया गया उम्मीदवारों का सत्यापन

उम्मीदवारों के फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान सहित बायोमेट्रिक सत्यापन निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कुछ विधियाँ थीं।

11:55 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: इतने उम्मीदवार हुए परीक्षा में शामिल

यूपीपीआरबी ने राज्य भर के 67 जिलों में स्थित 1,174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है।

11:19 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: परीक्षा की शिफ्ट और टाइमिंग

दो चरणों में आयोजित की गई उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो शिफ्ट में पूरी की गई थी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

10:49 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: दो चरणों में आयोजित हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था, और दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था।

10:12 (IST) 21 Oct 2024
UP Police Constable Result 2024 LIVE: लेटेस्ट अपडेट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में लिखित परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल के साथ रिजल्ट देखने की तैयारी कर लें क्योंकि लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड एक सप्ताह के अंदर इस सरकारी रिजल्ट 2024 को जारी कर सकता है, जिसकी सबसे सटीक और लेटेस्ट डिटेल यहां मिलेगी।