उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं का होली का बड़ा उपहार देते हुए आज, यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है, जो कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्तियों के लिए है। सरकारी नौकरी 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
परीक्षा को कई चरणों में बांटा गया था। पहले चरण में, उम्मीदवारों को एक परीक्षा लिखनी थी, उसके बाद PMT, या PET जैसे शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा देनी थी।
UP Police Constable Result 2024 category wise selected candidates list
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के सभी चरणों को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के कुल अंकों के आधार पर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 को तैयार किया गया है, जिसे आज जारी किया जाएगा।
How to Check UP Police Constable Result 2024, Direct Link Here
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद उम्मीदवार यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। इस लाइव ब्लॉग में जान लीजिए यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने से लेकर स्कोरकार्ड डाउनलोड करने तक हर जरूरी जानकारी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की अनुसूचित जाति वर्ग में चयनित हुए उम्मीदवारों की पूरी सूची का लिंक यहां दिया गया है।
UP Police Constable Result 2024 List 5. List of overall candidates selected in SC Category (in order of Merit)
सामान्य (अनारक्षित)- 24102 पद
ईडब्ल्यूएस- 6024 पद
ओबीसी- 16264 पद
अनुसूचित जाति- 12650 पद
अनुसूचित जनजाति- 1204 पद
कुल- 60244 पद
यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन (वार्षिक) लगभग 4,20,000/- रुपये से 4,80,000/- रुपये होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के जरिए यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन की जांच कर सकते हैं।
वेतनमान (6वां सीपीसी) -5200- 20,200 रुपये
ग्रेड वेतन- 2000 रुपये
प्रारंभिक मूल वेतन (6वां सीपीसी)- 7200 रुपये
प्रारंभिक मूल वेतन (7वां सीपीसी)- 21,700 रुपये
सकल मासिक वेतन- 30,000- 40,000 रुपये
परीक्षा को कई चरणों में बांटा गया था। पहले चरण में, उम्मीदवारों को एक परीक्षा लिखनी थी, उसके बाद PMT, या PET जैसे शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा देनी थी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024: उम्मीदवार आधिकारिक परिणाम पीडीएफ में अपने रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा युवक और युवतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर किया गया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में चयन प्रक्रिया को मुख्य रूप से चार चरणों में विभाजित किया गया है, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।
1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
3. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
4. दस्तावेज सत्यापन
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की अनुसूचित जनजाति वर्ग में चयनित हुए उम्मीदवारों की पूरी सूची का लिंक यहां दिया गया है।
UP Police Constable Result 2024 List 6. List of overall candidates selected in ST Category (in order of Merit)
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की अनुसूचित जाति वर्ग में चयनित हुए उम्मीदवारों की पूरी सूची का लिंक यहां दिया गया है।
UP Police Constable Result 2024 List 5. List of overall candidates selected in SC Category (in order of Merit)
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की ओबीसी श्रेणी में चयनित हुए उम्मीदवारों की पूरी सूची का लिंक यहां दिया गया है।
UP Police Constable Result 2024 List List 4. List of overall candidates selected in OBC Category (in order of Merit)
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की ईडब्ल्यूएस श्रेणी में चयनित हुए उम्मीदवारों की पूरी सूची का लिंक यहां दिया गया है।
UP Police Constable Result 2024 List 3. List of overall candidates selected in EWS Category (in order of Merit)
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में ओपनी श्रेणी में चयनित हुए उम्मीदवारों की लिस्ट का डायरेक्ट लिंक यहां है।
UP Police Constable Result 2024 List 2. List of overall candidates selected in Open Category (in order of Merit)
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम जारी हो गया है और यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार चयनित उम्मदीवारों की सूची देख सकते हैं।
UP Police Constable Result 2024 List 1. Consolidated (Over all) list of selected candidates (in ascending order of Regisration Number)
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 रिजल्ट चेक करने के चरण इस प्रकार हैं: –
1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. “UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024” वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या वहां पूछी गई कोई भी जानकारी दर्ज करें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और वहां से रिजल्ट डाउनलोड करें।
5. छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को इस महीने के अंत तक परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया है, उनके कार्यालय ने हाल ही में एक्स पर पोस्ट किया। सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और हर कीमत पर परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने को कहा है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में, 23, 24 और 25 अगस्त को, लगभग 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। दूसरे चरण – 30 और 31 अगस्त को लगभग 19.26 लाख उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा, जिसे देखने का डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां मिलेगी।